फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Historic Rasleela of Ramnagar varanasi postponed this year too due to coronavirus crisis symbolic worship was organized

कोरोना कालः रामनगर की ऐतिहासिक रासलीला इस साल भी स्थगित, अगले माह रामलीला के आयोजन पर भी संकट

Thu, 12 Aug 2021 02:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 02:14 PM IST
सार

तिथि भ्रम के कारण 11 अगस्त की जगह मंगलवार की शाम ही रासलीला को लेकर कुछ सांकेतिक आयोजन किए गए।  कुंवर अंनत नारायण सिंह की मौजूदगी में मंगलवार की देर शाम रामबाग स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झूलनोत्सव की झांकी सजाई गई। 

विज्ञापन
Historic Rasleela of Ramnagar varanasi postponed this year too due to coronavirus crisis  symbolic worship was organized
- फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रद्धालुओं को जैसी उम्मीद थी वही हुआ। रामनगर की रासलीला भी स्थगित कर दी गई। 11 अगस्त से शुरू होने वाली इस रासलीला का आयोजक रामनगर किला है। कोविड नियमों के मुताबिक धार्मिक उत्सवों और मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध होने के कारण रासलीला स्थगित करने का निर्णय लिया गया। तिथि भ्रम के कारण 11 अगस्त की जगह मंगलवार की शाम ही रासलीला को लेकर कुछ सांकेतिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन


 कुंवर अंनत नारायण सिंह की मौजूदगी में मंगलवार की देर शाम रामबाग स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झूलनोत्सव की झांकी सजाई गई। इसके बाद मथुरा वृंदावन से आए नंद लाल देवकीनंदन चौबे को कुंवर ने भोजन कराया। आयोजन को अति गोपनीय रखा गया था। बस इतनी रस्म के साथ ही इस साल रासलीला होने की संभावनाएं खत्म हो गईं।
विज्ञापन


बीते साल भी कोरोना के चलते रासलीला का आयोजन नही हुआ था। यह रासलीला मथुरा वृंदावन से आई रासमंडली 15 दिनों तक मंचित करती है। पीएन कालेज के सामने स्थित बाऊ साहब के बगीचे में बने स्थाई मंच पर इसका मंचन होता है। पहले दिन चौबे ब्राह्मणों को कुंवर द्वारा भोज कराया जाता है। अब अगले महीने से प्रस्तावित रामलीला का आयोजन भी नहीं होना तय है। क्योंकि रामलीला के प्रारंभिक चरणों  मुख्य स्वरूपों का चयन और प्रथम गणेश पूजन हुआ ही नहीं। इसलिए अब रामलीला का स्थगन भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed