फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High speed tractor ran over children: Three children were going to eat golgappas from scooty, two died, there

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चों का रौंदा: स्कूटी से गोलगप्पे खाने जा रहे थे तीन बच्चे, दो की मौत, मचा कोहराम

Sun, 09 Apr 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

रोहनिया क्षेत्र के मूड़ादेव गांव निवासी छेदी के घर उनके रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदार की स्कूटी लेकर छेदी का बेटा धीरज  घर से गोलगप्पा खाने के लिए निकला। इस पर पड़ोस के रामचंद्र निषाद का बेटा आदित्य और रामचंद्र का बेटा अंकित भी धीरज के साथ हो लिए। तीनों घर से थोड़ी दूर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
High speed tractor ran over children: Three children were going to eat golgappas from scooty, two died, there
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहनिया में मूड़ादेव गांव के समीप मिट्टी लादे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से शुक्रवार की दोपहर स्कूटी सवार दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मूड़ादेव-शूलटंकेश्वर मार्ग पर जाम लगा दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। सभी का कहना था कि क्षेत्र में अवैध खनन की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से गांव से होकर गुजरती है। पुलिस के समझाने पर कोई सुनने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन

 

अंतत: अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल के साथ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। आरोपी चालक जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तब जाकर लगभग पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने शाम सात बजे जाम खत्म किया।

विज्ञापन

 

 

High speed tractor ran over children: Three children were going to eat golgappas from scooty, two died, there
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहनिया क्षेत्र के मूड़ादेव गांव निवासी छेदी के घर उनके रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदार की स्कूटी लेकर छेदी का बेटा धीरज (15) घर से गोलगप्पा खाने के लिए निकला। इस पर पड़ोस के रामचंद्र निषाद का बेटा आदित्य (10) और रामचंद्र का बेटा अंकित (9) भी धीरज के साथ हो लिए। तीनों घर से थोड़ी दूर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां आदित्य और अंकित की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद धीरज को डॉक्टरों ने घर भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भाग निकला। इस संबंध में रोहनिया थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ballia News: प्रीतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस के सामने रोते-रोते लगाई गुहार

दो भाई-बहन में छोटा था आदित्य

हादसे में दो बच्चों की मौत से उनके परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन दिखे। परिजनों ने बताया कि आदित्य दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कक्षा छह का छात्र था। आदित्य की मां सोनी देवी को परिजन बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे। वहीं, अंकित दो भाई में बड़ा था और कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मां गुड़िया देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed