{"_id":"6807db4fae6a3a308f0aecba","slug":"high-alert-in-kashi-after-terrorist-attack-on-tourists-in-jammu-and-kashmir-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद काशी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद काशी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त
Tue, 22 Apr 2025 11:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:41 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद पुलिस कमिश्नरेट के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में फोर्स ने पैदल गश्त कर निगरानी बढ़ाई और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। रेलवे स्टेशन, घाट और चौराहों पर पुलिस की सतर्कता दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम, सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की गश्त के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी अतिरिक्त सतर्कता के साथ माहौल पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, गंगा घाटों, विश्वनाथ धाम सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतती नजर आई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ कर उनके नाम और पते की तस्दीक की।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। वहीं, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी व एडीसीपी के साथ ही सभी एसीपी और थानेदारों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन