फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heritage walk not be developed in fix date line in varanasi

मियाद बीतने के बाद भी काशी में नहीं बन सका हेरिटेज वॉक, स्मार्ट सिटी के नौ प्रोजेक्ट भी लटके

Fri, 23 Feb 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Feb 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
heritage walk not be developed in fix date line in varanasi
कबीरचौरा चौराहा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कबीरचौरा में बनने वाले हेरिटेज वॉक की मियाद सितंबर में बीत चुकी है। अब भी काम अधूरा है। साथ ही स्मार्ट सिटी योजना को परवान चढ़ाने की कोशिशों को शुरुआती दौर में ही बड़ा झटका लगा है। हेरिटेज वॉक के लिए  नगर निगम की लापरवाही और धीमी गति से काम होने के कारण अब भी सीवेज पाइप लाइन डालने, पर्यटक सेंटर बनाने, वाटर एटीएम लगाने सहित कई काम शुरू ही नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


अब नगर निगम इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है मगर अभी इसे पूरा होने से में कम से कम तीन महीने का समय और लगेंगे।  हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) में कलातीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए इसकी शुरूआत की गई। ताकि वहां रहने वाले कलाकारों की कलाओं को जीवंत कर उसे देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों से रूबरू कराया जा सके।
विज्ञापन


जुलाई में गुणवत्ता पर सवाल उठने के कारण काम भी रुक गया था। बाद में शुरू तो हुआ लेकिन पूरा नहीं हो पाया। गलियों में सीवेज लाइन का काम अधूरा है और दो सप्ताह से बंद है।  2.51 करोड़ की लागत से इस योजना में गलियों का सुंदरीकरण, हेरिटेज लाइट, कलाकारों के नेमप्लेट, शाइनेज, वाटर एटीएम, पार्किंग, सूचना कियास्क, वालआर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामकटोरा चौराहे पर टिकट घर होगा, जहां से सैलानी टिकट लेकर पैदल वहां से हेरिटेज वाक का भ्रमण कर सकें। पिपलानी कटरा के समीप बाबा लोढ़े नाथ मंदिर का सुंदरीकरण किया जाना है।

नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि भूमिगत केबिल होने के कारण सीवेज पाइप लाइन बिछाने का काम रुका हुआ है। जल्द ही केबिल बगल में कर उसे पूरा कराया जाएगा। साथ ही पर्यटक सेंटर, वाटर एटीमए और मंदिर के सुंदरीकरण का काम मार्च तक पूरा करा लिया जाएगा। 

एक नजर में धरोहर यात्रा पथ
23 दिसंबर 2016 को उद्घाटन
30 सितंबर 2017 को काम पूरा करने की मियाद
2.51 करोड़ रुपये इस योजना में होने हैं खर्च

स्मार्ट सिटी के लिए तीन महीने में टेंडर ही नहीं हो पाया फाइनल

heritage walk not be developed in fix date line in varanasi
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 2019-20 तक 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है।

वाराणसी में स्मार्ट सिटी योजना को परवान चढ़ाने की कोशिशों को शुरुआती दौर में ही बड़ा झटका लगा है। योजना के तहत पक्के महाल यानी पुराने बनारस में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए दस बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार की गई है लेकिन अब तक सिर्फ एक पर ही काम शुरू हो पाया है। बाकी नौ प्रोजेक्ट तीन महीने से लटके हैं। उनका ही टेंडर ही अब तक फाइनल नहीं हो पाया है।

जबकि, दिसंबर 2017 में ही स्मार्ट सिटी के 379 करोड़ के सभी दस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जानी थी। 154 करोड़ की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल को छोड़ बाकी नौ प्रोजेक्ट का अब तक टेंडर नहीं हो पाया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक करसड़ा कूड़ा प्लांट, रोड्स जंक्शन, कान्हा उपवन, घाटों पर फोकस लाइटिंग, कुंड का सुंदरीकरण सहित नौ प्रोजेक्ट की लागत  80 लाख रुपये से 98 करोड़ रुपये तक है।

प्रोजेक्ट कास्ट कम होने के चलते बड़ी कंपनियां आ नहीं रही हैं। वहीं, छोटी और स्थानीय कंपनियां इसलिए शामिल नहीं हो पा रही हैं कि उनके पास मानक के अनुरूप संसाधन और तकनीक नहीं है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि टेंडर में आ रहीें दिक्कतें जल्द दूर होंगी। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और मार्च से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed