फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hemant murder case family members protested against police in varanasi

Varanasi News: छात्र की हत्या में दो जगहों पर शव रख 45 मिनट तक प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 23 Apr 2025 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

Varanasi Crime News: हेमंत कुमार सिंह की हत्या को लेकर परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस रोककर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Hemant murder case family members protested against police in varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, नटिनियादाई के 12वीं के छात्र हेमंत कुमार सिंह (18) की हत्या के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों और अधिवक्ताओं ने नटिनियादाई मंदिर के पास और फिर मरुई चौराहे पर शव रखकर 45 मिनट तक जाम लगा दिया।

विज्ञापन


मांग की कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। हत्या के आरोपी स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर रवि सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। स्कूल की मान्यता रद्द की जाए। पुलिस के समझाने पर सभी किसी तरह माने और अंत्येष्टि के लिए शव मणिकर्णिका घाट ले गए। 
विज्ञापन


शिवपुर थाने की पुलिस ने खुशहाल नगर सेक्टर-ए, लेन नंबर-6, नटिनियादाई निवासी आरोपी रवि सिंह को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। सिंधौरा थाना क्षेत्र के मरुई निवासी अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा का बेटा हेमंत 12वीं का छात्र था। मंगलवार दोपहर हेमंत को रवि सिंह ने अपने घर के पास पार्किंग कंपाउंड में बने एक कमरे में बुलाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बारहवीं के छात्र की कनपटी में गोली मार कर हत्या, स्कूल का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार

Hemant murder case family members protested against police in varanasi
हेमंत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हेमंत दोस्त शशांक और किशन के साथ रवि सिंह से मिलने गया। बंद कमरे में बातचीत के दौरान रवि सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर हेमंत की जान ले ली। अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा की तहरीर पर शिवपुर थाने में रवि सिंह, शशांक और किशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हेमंत की दाईं कनपटी पर लगी गोली बाईं ओर से निकल गई थी। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शख्स की मौत, दो लोग घायल

पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव लेकर परिजन और अधिवक्ता घर के लिए निकले। सभी ने नटिनियादाई मंदिर के पास भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर जाम लगा दिया। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू के नेतृत्व में तीन एसीपी और पांच थानों की फोर्स पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी किसी तरह से माने और शव लेकर घर रवाना हुए। मरुई गांव पहुंचने पर सभी ने मरुई चौराहे पर भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। 

अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा ने सभी को शांत कराया तो 15 मिनट बाद जाम खत्म हुआ। हेमंत के शव को पिता कैलाश चंद्र वर्मा ने मुखाग्नि दी। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि हेमंत के साथ गए दो साथियों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य और तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed