फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   helth

जांच का बढ़ेगा दायरा, मरीजों की सेहत पर विशेष नजर

Mon, 07 Dec 2020 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
helth
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। रविवार को सीएमओ कार्यालय और कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसमें सीएमओ ने जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही मरीजों की सेहत की निगरानी करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों संग बैठक में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले कम से कम 25 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग में जांच करने, 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा लांच किए गए मेरा कोविड केंद्र ऐप के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया। उधर सिगरा स्थित कोविड कमांड सेंटर में बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एडिशनल सीएमओ, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
टीकाकरण की तैयारी का लिया जायजा
बैठक में कोविड 19 टीकाकरण की तैयारियों का भी सीएमओ ने जायजा लिया। इसके लिए समय से कोल्ड चेन सेंटर बनाए जाने, निजी और सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार करने,प्रशिक्षण दिए जाने सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा नसबंदी, टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रमों को पूरी सजगता के साथ चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेंट्रल जेल तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, सात लोग मिले संक्रमित
-बीएचयू में दो महिलाओं की मौत,कुल 69 लोगो मे पुष्टि
वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को शिवपुर सेंट्रल जेल में सात लोगों के साथ ही अलग अलग जगहों से कुल 69 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीएचयू में दो महिलाओं की मौत भी हुई है।

रविवार को कुल 3009 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि 2580 रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती करौदी निवासी 75 वर्षीय महिला और नेवादा निवासी 44 वर्षीय महिला की मौत के बाद अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 320 हो गई है। रविवार को सबसे ज्यादा 105 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया और 2 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब कुल 19672 मरीजों में 18590 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब 762 एक्टिव केस है। साथ ही रविवार को भी छह ऐसे मरीज संक्रमित मिले जिनके बारे में स्वास्थ्य को कोई रिकॉर्ड नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed