{"_id":"5b52ffb24f1c1b51748b6425","slug":"heavy-rain-in-purvanchal-people-faces-problem-due-to-sewer-jam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव और सीवर जाम ने बढ़ाई मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मिली राहत, जलभराव और सीवर जाम ने बढ़ाई मुसीबतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आने के बाद बीती रात बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। जहां एक तरफ बारिश से गांव में किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, तो वहीं दूसरी तरफ शहर में पानी के निकास के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सड़कों, गलियों से लेकर नालों और सीवर तक की स्थितियां बदहाल हैं।
rain
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में झमाझम बारिश ने जहां गर्मी तथा उमस से लोगों को राहत दी तो वहीं निचले इलाकों में दुकानों में पानी जा घुसा। क्षतिग्रस्त मार्गोँ बने गड्ढे पानी से भर गए। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली। जबकि नगरपालिका प्रशासन के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई।
rain
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों ने धान की रोपाई की तैयारी तेज कर दी है। बारिश से खरीफ फसलों की बुआई भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। रात से लेकर दोपहर तक रूक-रूककर तेज और धीमी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। उधर, शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर पानी लग गया।
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले मे शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली भी गिरी। इससे जिले में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कई दिनों बाद हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात में करीब 12 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह करीब आठ बजे थमी। इसके बाद फिर पूरे दिन रिमझिम बरसात होती रही। बारिश से तमाम जगहों पर पानी भर गया। पाण्डु नदी पर बने पुल पर पानी आने से आवागमन बाधित हो गया। रामपुर बरकोनिया गांव में बारिश से 29 कच्चे मकान ढह गए।