फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Head constable suspended for misbehaving with BJP leaders in varanasi demand for action on station in charge

वाराणसी: भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार पर हेड कांस्टेबल निलंबित, थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

Fri, 01 Apr 2022 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 12:22 PM IST
सार

जमीन के एक मामले को लेकर भाजपा नेता बड़ागांव थाने में पैरवी के लिए पहुंचे तो हेड कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार किया। 

विज्ञापन
Head constable suspended for misbehaving with BJP leaders in varanasi  demand for action on station in charge
बड़ागांव थाने पर धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के एक मामले को लेकर वाराणसी के बड़ागांव थाने में पैरवी के लिए पहुंचे भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच गुरुवार को नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बावजूद थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए देर रात तक थाने पर डटे रहे।

विज्ञापन


पिंडरा मंडल के अध्यक्ष मनीष पाठक के अनुसार थाना अंतर्गत चमौली बसनी निवासी वीरेंद्र और सुरेंद्र के बीच जमीन का विवाद है। जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम ने आदेशित भी किया है। सुबह उसी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। वीरेंद्र और उसके रिश्तेदार दया थाने गए।

विज्ञापन

सीओ बड़ागांव ने भाजपा नेताओं को समझाया

आरोप है कि भाजपा नेता का परिचय देने के बावजूद वीरेंद्र की पिटाई की गई और दया को भी थाने पर बैठा लिया गया। इसके बाद शांति भंग की आश्ंाका में चालान किया। वह थाने पहुंचे तो हेड कांस्टेबल ने राजीव विश्वकर्मा ने दुर्व्यवहार किया। उधर, धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ बड़ागांव डॉ. चारू द्विवेदी देर शाम थाने पहुंची और भाजपा नेताओं को समझाया।  भाजपा नेता थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए रात तक थाने पर अडे़ रहे। धरना में अजय पटेल, अरविंद मिश्रा, शैलेश मिश्रा, विनीत शुक्ला, आजाद त्रिपाठी, राजू मिश्रा, दीपक सिंह आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता के साथ छेड़खानी का आरोप

राजातालाब तहसील परिसर में गुरुवार को महिला अधिवक्ता ने मनबढ़ों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर राजातालाब थाने में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात तक धरना जारी रहा।  

अधिवक्ता के भाई का आरोप है कि लोहता के बिशुनपुरा निवासी मनबढ़ों ने मुकदमे की एक पैरवी को लेकर असलहे की मुठिया से हमला किया और बहन के साथ छेड़खानी की। वहीं एसडीएम न्यायालय के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उप जिलाधिकारी राजातालाब अपना सरकारी वाहन परिसर से नहीं निकाल सके।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला तो कैमरा ही खराब निकला। घटना को लेकर अधिवक्ताओं व तहसील बार एसोसिएशन ने रोष जताया। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

उधर, एसडीएम राजातालाब उदयभान सिंह ने बताया कि इस मामले में तहसील प्रशासन का कोई सरोकार नहीं है। यह कानून व्यवस्था का मामला है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

साइबर थाने में लंबित मामलों पर आईजी रेंज ने जताई नाराजगी

Head constable suspended for misbehaving with BJP leaders in varanasi  demand for action on station in charge
साइबर थाने में आईजी रेंज के. सत्यनारायणा - फोटो : अमर उजाला

आईजी रेंज के. सत्यनारायणा ने गुरुवार देर शाम सारनाथ स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर क्राइम के लंबित मामलों और कई पीड़ितों के मुकदमे दर्ज नहीं होने पर आईजी रेंज ने थाना प्रभारी पर नाराजगी जताई।

आईजी रेंज के. सत्यनारायणा शाम 6.30 बजे साइबर क्राइम थाने पहुंचे और अपराध रजिस्टर को खंगाला, जिसमें रजत अग्रवाल, रमाकांत राम, अमित प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद, अक्षय कुमार सहित कई पीड़ितों का साइबर से संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं था। वहीं कई मामले में लंबित पड़े होने के कारण प्रभारी राहुल शुक्ला सहित उप निरीक्षकों को फटकार लगाई।

पीड़ित से मोबाइल पर की बात

इस दौरान के. सत्यनारायणा ने बताया कि साइबर क्राइम की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। इस पर सुधार लाने की जरूरत है। साइबर क्राइम थाने की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए हर महीने निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान आईजी रेंज ने पीड़ितों से फोन पर फीडबैक भी लिया।

पीड़ित नेहा सिंह के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से लगभग चार लाख रुपये निकल गए थे। नेहा सिंह के मोबाइल पर फोन कर फीडबैक लिया, जिसमें नेहा सिंह ने बताया कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आईजी रेंज ने विवेचक चंद्रदीप कोपीड़ित के साथ कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया।

Head constable suspended for misbehaving with BJP leaders in varanasi demand for action on station in charge
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed