फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Haryana truck driver rapes woman and throws her in field, police rushed to hospital

हरियाणा के ट्रक चालक ने महिला से दुष्कर्म कर खेत में फेंका, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 24 Mar 2020 06:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana truck driver rapes woman and throws her in field, police rushed to hospital
rape - फोटो : Social Media

हरियाणा के एक ट्रक चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर नवधन गांव में फेंक दिया। वह मंगलवार सुबह खेत में अचेत मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।  होश में आने पर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विवाहिता ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में किराए पर रहती है। इस दौरान एक ट्रक चालक से उसका प्रेम संबंध हो गया। कोलकाता की ओर जाते चालक ने उसे उसके भाई के पास छोड़ने की बात कहकर ट्रक पर बैठा लिया और शादी का झांसा देकर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


कई बार अस्मत लूटे जाने पर उसने विरोध किया तो चालक ने पिटाई कर भोर में उसे फेंक दिया। इसके बाद महिला ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन के पास राजमार्ग किनारे बेहोश मिली। थानाध्यक्ष ऊंज रामदरश ने कहा कि महिला का बयान दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ट्रक चालक की पहचान होते ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed