फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   happy new year

संगीत की धुनों पर रात भर थिरके, बोले हैप्पी न्यू ईयर

Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
happy new year
वाराणसी। जाते हुए साल की विदाई और नए साल के भव्य स्वागत के लिए शहर के होटलों व रेस्टोरेंट में खास तैयारियां रहीं। कहीं म्यूजिकल नाइट्स प्रोग्राम हुए तो कहीं लजीज व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। संगीत की धुनों पर रात भर थिरक ते हुए लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते शहर के बहुत से होटलों में कुछ नया आयोजन तो नहीं हुआ लेकिन 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी की गई थी। शहर के मलदहिया, विशेश्वरगंज, छावनी, भेलूपुर, लंका, रामनगर, शिवपुर, पांडेयपुर, सुंदरपुर आदि इलाकों के होटलों में जाकर लोगों ने नए साल की खुशियां बांटी।
विज्ञापन

गंगा किनारे के होटलों में गाला डिनर, अनलिमिटेड फ ूड और रॉक बैंड आदि का भी खास आयोजन रहा। दोपहर से ही होटलों में अतिथियों के आने का सिललिसा शुरू हुआ तो रात तक चलता रहा। बनारस होटल एसोसिशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि चुनिंदा होटलों में नए साल के स्वागत को लेकर कार्यक्रम रहा। कोरोना संक्रमण से बचाव का ध्यान रखते हुए प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
साधारण तरीके से हुआ स्वागत
नया आयोजन कुछ नहीं रहा लेकिन म्यूजिकल प्रोग्राम, गाला डिनर, अनलिमिटेड, स्टार्टर, ड्ऱिक्स, फू ड आदि की व्यवस्थाएं रहीं। कपल इंट्री 600 रुपये रहीं। साधारण तरीके से लोगों ने नए साल का स्वागत किया।. संदीपए सेल्स मैनेजरए मलदहिया
---------
गाला डिनर रहा खास
अतिथियों की मांग पर विशेष व्यंजन और म्यूजिकल प्रोग्राम, गाला डिनर खास रहा। उमंग व नए जोश के साथ लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया।खास दिन पर अतिथियों को छूट भी दी गई। परिवार संग लोगों ने पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत का क्षण होटल में बिताया।..अश्विनी पांडा, महाप्रबंधक, विशेश्वरगंज
-----------
परिवार संग होटल में मनाया नया साल
कोरोना के चलते कई जाने का अवसर मिला नहीं, विदा होते हुए इस साल और नए साल का स्वागत परिवार संग होटल में मनाया। संक्रमण से बचाव को लेकर होटल में खास इंतजाम रहे। चंदन सिंह
----------
कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ स्वागत
पहले से होटल में ठहरे अतिथियों की मांग पर कैंडल लाइट डिनरए म्यूजिकल प्रोग्राम बहुत ही सामान्य तरीके से किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नए साल के स्वागत का इंतजाम किया गया। .अनूप, प्रबंधक, छावनी क्षेत्र

----------
मचाया धमाल, बच्चों ने की मस्ती
वाराणसी।
लहरतारा स्थित महावीर हाईट्स में नववर्ष का धमाल हुआ। बृहस्पतिवार की शाम से ही सोसायटी में नववर्ष के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। बच्चे जहां संगीत की धुन पर थिरक रहे थे वहीं छोटे बच्चों ने भी गीत-संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान संजीव जायसवाल, अमित सिंह, डॉ. नीरज, सुरेश सिंह, गौरव केडिया, किशोर, संपूर्णानंद पांडेय, अखिलानंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed