फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman birth anniversary will be celebrated in Chaitra Purnima with Chitra constellation

चित्रा नक्षत्रयुक्त चैत्र पूर्णिमा में मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

Sat, 16 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hanuman birth anniversary will be celebrated in Chaitra Purnima with Chitra constellation
हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिभाव, श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा-अर्चना करने का विधान है। श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व 16 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शनिवार के दिन हनुमान जयंती होने से यह पर्व और भी शुभ व पुण्य फलदायी होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि चैत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद 2:25 बजे लगेगी और शनिवार को रात्रि 12:24 बजे तक रहेगी। व्रत की पूर्णिमा का अनुष्ठान एवं स्नान-दान शनिवार 16 अप्रैल को होगा। शनिवार को चित्रा नक्षत्र प्रात: 8:40 बजे से रविवार 17 अप्रैल को 7:17 बजे तक रहेगा। इस दिन व्रत उपवास रखकर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन

होगा संकटों का निवारण
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिन्हें जन्मकुंडली में शनिग्रह की दशा, महादशा अथवा अंतर्दशा का प्रभाव हो तथा शनिग्रह की अढ़ैया या साढ़ेसाती का प्रभाव हो, उन्हें आज के दिन व्रत रखकर हनुमान जी का विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। आज के दिन व्रत रखने से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती ही है और रोगों से छुटकारा व संकटों का निवारण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिवसीय आयोजन की होगी शुरुआत
संकटमोचन मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के 10 दिवसीय आयोजन की शुरूआत 16 अप्रैल से होगी। इस दौरान हनुमान जी का बैठकी शृंगार होगा। शहर से ध्वजा यात्राओं का आयोजन किया गया है। पहली ध्वजा यात्रा सुबह में और दूसरी रात में मंदिर पहुंचेगी। रात्रि पर्यंत मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ होगा। 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय रामायण सम्मेलन आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed