फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hangama

कपसेठी थाने में मारपीट, पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा तो मची भगदड़

Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
hangama
सेवापुरी। कपसेठी थाना परिसर में सोमवार की रात बेलवां गांव के दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के लोगों के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी चोट लगी है। पुलिस ने भीड को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी और कुछ की पिटाई की तो मौके से लोग भाग निकले और भगदड़ मच गई। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कपसेठी थाना अंतर्गत बेलवा गांव निवासी व्यवसायी रजनीश कश्यप कपसेठी बाजार गया था। आरोप है कि इस दौरान बेलवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता के समर्थकों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनकी पिटाई कर दी। इसे लेकर दोनों पक्ष के समर्थक कपसेठी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिए। कपसेठी थाना प्रभारी दोनों पक्षों को समझा रहे थे। इसी बीच थाना परिसर में ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गयी। घटना की सूचना पाकर सीओ बड़ागांव ज्ञानप्रकाश राय मौके पर पहुंचे और थाना परिसर में मारपीट देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई बात मानने को तैयार ही नहीं था। इसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो भगदड़ मच गयी। पुलिस कुछ दूर तक लोगों को खदेड़ी और कई लोग लाठियों की चपेट में भी आए। इस संबंध में एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। दोनों एक-दूसरे की लगातार शिकायत करते रहते हैं। अनावश्यक तरीके से क्षेत्र का माहौल खराब किया गया है। फिलहाल सात लोग पुलिस की हिरासत में हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed