फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   handcraft product stall will be at tourist place

प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर लगेंगे हथकरघा उत्पादों के स्टाल

Thu, 11 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
handcraft product stall will be at tourist place
खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेशम कोये का उचित मूल्य किसानों को दिलाकर इसका उत्पादन बढ़ाने के लिए रेशम धागाकरण इकाइयों की स्थापना होगी। सर्किट हाउस में गुरुवार को यह जानकारी प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने दी।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर हथकरघा उत्पादों के स्टाल आवंटित किए जाएं।
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि हथकरघा बुनकरों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने के लिए अन्य प्रदेशों में लागू नीति के आधार पर प्रावधान बनाया जाएगा। उत्पादों के  विपणन व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार अपने स्तर से मेले और प्रदर्शनियों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


हथकरघा बुनकर सहकारी समितियों के प्रभावी संचालन के लिए समय-समय पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। बताया कि इस वर्ष वाराणसी जनपद से 150 शिल्पियों ने प्रदेश के विभिन्न मेलों में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों कोे निर्देश दिया कि इन सभी शिल्पियों को प्रोत्साहित किया जाए और विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed