{"_id":"5ef6498d0afb9a33b309a152","slug":"half-of-the-city-s-electricity-is-suffering-due-to-technical-problem-people-are-suffering","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : तकनीकी खराबी से आधे शहर की गुल रही बिजली, बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : तकनीकी खराबी से आधे शहर की गुल रही बिजली, बेहाल रहे लोग
Sat, 27 Jun 2020 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बारिश के साथ ही जगह-जगह हुए फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते शुक्रवार को सुबह से देर रात तक वरुणापार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में खूब बिजली कटी। कहीं घंटों आपूर्ति बाधित रहीं तो कहीं-कहीं टुकड़ों में बिजली कटौती का सिलसिला लंबा चला।
विज्ञापन
बिजली कटने से उमस भरी गर्मी में प्रभावित लोग बेहाल रहे। पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में दिन में तीन से चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बताया गया कि लोकल फॉल्ट और अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
करौंदी उपकेंद्र से भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। कमोवेश यहीं हाल कोईलहवा, बड़ा लालपुर, लेढ़ूपुर, दौलतपुर, शक्तिपीठ, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, विद्यापीठ, नगर निगम, शंकुलधारा, भदैनी, डीपीएच, चांदपुर, डाफी, पांडेयपुर आदि उपकेंद्रों से ट्रिपिंग के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
आज कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बिजली के तार, खंभे बदलने और भूमिगत तार डालने के लिए शनिवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी अधिशासी अभियंता के अनुसार पांडेपुर उपकेंद्र से नारायणपुर फीडर, पन्नालाल उपकेंद्र से एमईएस फीडर, कोईलहवा उपकेंद्र से नॉर्मल स्कूल फीडर कि आपूर्ति दिन में 12 से 3 बजे तक बाधित रहेगी।
30 जून तक बिजली बिल जमा करके उठाएं छूट का लाभ
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल के अनुसार फिक्स और डिमांड चार्ज की छूट का लाभ 30 जून तक मिलेगा। सभी व्यवसायिक और औद्योगिक कनेक्शनधारकों से अनुरोध किया है कि अपना बिजली का बिल निर्धारित अवधि में जमा करके छूट का लाभ उठाएं।