फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Had to wait for vaccination, fights also happened

टीकाकरण के लिए करना पड़ा इंतजार, नोकझोंक भी हुई

Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Had to wait for vaccination, fights also happened
जिले में कोरोना टीकाकरण संबंधी तैयारियों को पूरा करने के दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को केंद्रों पर इंतजार करना पड़ रहा है। कहीं समय से टीका नहीं पहुंच पा रहा है तो कहीं बीच में ही टीकाकरण रोकना पड़ रहा है। बुधवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। 45 साल से अधिक उम्र वाले लोग लाइन में लगे थे। टीकाकरण शुरू हुआ, लेकिन करीब दो घंटे बाद टीका खत्म होने की वजह से लोगों को मना कर दिया गया। इस पर नाराज लोग कर्मचारियों से नोकझोंक भी करने लगे। अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने कर्मचारी को चौकाघाट स्थित वैक्सीन सेंटर पर भेजकर वैक्सीन मंगवाई। करीब डेढ़ घंटे बाद टीकाक रण शुरू हुआ। उधर बुधवार को कुल 10884 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के 6024 और 45 साल से अधिक उम्र के 4860 लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 141 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 से 44 साल के लिए 53 और 45 साल से अधिक वालों के लिए 88 केेंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed