फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Wajukhana Monitoring application accepted

ज्ञानवापी वजूखाना: दाखिल निगरानी अर्जी स्वीकार, जानिए अखिलेश यादव और ओवैसी पर क्या है आरोप

Fri, 10 Mar 2023 09:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

अदालत ने इस मामले में विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 25 मार्च नियत की है।

विज्ञापन
Gyanvapi Wajukhana Monitoring application accepted
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के वजूखाने के पास गंदगी करने और बयानबाजी कर हिन्दुओं की धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद असुद्दीन ओवैसी, शहर काजी व मौलवी समेत सैकड़ो मुस्लिम पक्षकारों के खिलाफ दाखिल दण्डिक निगरानी याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली है। 

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 25 मार्च नियत की है। यह निगरानी रामेश्वर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पाण्डेय ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम/ एमपी एमएलए कोर्ट के प्रभारी उज्जवल उपाध्याय द्वारा बीते 14 फ़रवरी को पारित आदेश को अवैधानिक बताते हुए दाखिल की है। 

विज्ञापन

 


निगरानी में कहा गया कि सर्वे आदेश के दौरान जो कथित शिवलिंग बरामद हुआ था उसके पास स्थित वजू स्थल पर थूक कर गंदगी फैलाई गई जिससे लाखों हिदुओं कि भावना आहत हुई सैकड़ो मुस्मिल वहां अवैधानिक रूप से एकत्र होकर नारेबाजी की साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं भी पीपल के पेड़ के निचे पत्थर रखकर पूजा कर दो तो वह मंदिर हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद असुद्दीन ओवैसी व उनके भाई ने बरामद शिवलिंग को फ़ौहारा बताया जिससे हिन्दुओं कि भावना आहत हुई। इस मामले में सीआरपीसी कि धारा 156-3 के तहत लोवर कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था जिसको सुनवाई योग्य मानने और थाने से मुकदमा दर्ज नहीं होने की चौक थाने से आख्या आने के बाद अवैधानिक तरिके से वाद ख़ारिज किये जाने का आरोप लोवर कोर्ट पर लगते हुए निगरानी दाखिल की गई थी। जिसे सत्र अदालत ने निगरानी वाद विचारार्थ स्वीकार करते हुए विपक्षियों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 25 मार्च नियत कर दी।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed