फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर का छठे दिन का सर्वे पूरा, बुधवार को फिर सर्वेक्षण करेगी एएसआई

Tue, 08 Aug 2023 05:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 08 Aug 2023 05:22 PM IST
खास बातें

Gyanvapi ASI Survey Updates: ज्ञानवापी सर्वे के छठे दिन का सर्वे पूरा हो गया है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन ने बताया- 'परिसर के चारों तरफ सर्वे हो हुआ। कोर्ट ने चार हफ्ते का समय दिया है उसी के हिसाब से काम हो रहा है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Live: Today is the sixth day of Gyanvapi survey the truth will come out from the investigation
टीम सर्वे का काम करके परिसर से बाहर आई। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:17 PM, 08-Aug-2023
ज्ञानवापी परिसर के छठे दिन का सर्वे मंगलवार को पूरा हुआ। टीम सर्वे का काम करके परिसर से बाहर आई। अब बुधवार को सर्वेक्षण किया जाएगा। 
04:00 PM, 08-Aug-2023
ज्ञानवापी परिसर के बाहर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
हिंदू पक्ष के वकील सुभाष चतुर्वेदी परिसर से बाहर आए और बताया कि, 'एएसआई अपने तरीके से काम कर रही है। टीम पूरे परिसर में सर्वे कर रही है। व्यास जी के तहखाने में सर्वे चल रहा है। जहां जिन मशीनों की जरूरत होगी वो समय-समय पर काम करेगी। तथ्यों को संजोया जा रहा है फिर एएसआई रिपोर्ट तैयार करेगी। 

वहीं, एडवोकेट विष्णु जैन ने बयान दिया और कहा- 'परिसर के चारों तरफ सर्वे हो रहा है। कोर्ट ने चार हफ्ते का समय दिया है उसी के हिसाब से काम हो रहा है। आज का सर्वे पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
03:16 PM, 08-Aug-2023
गुंबदों पर चढ़कर सर्वे करती टीम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। लंच ब्रेक और नमाज के बाद से एएसआई की टीम ने फिर से सर्वेक्षण का काम शुरू किया। 
उससे पहले टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे करती नजर आई। टीम गुंबद और व्यास तहखाने का सर्वे कर रही है।  ASI को अपनी सर्वे रिपोर्ट  2 सितंबर तक कोर्ट में जमा करनी हैं।
12:44 PM, 08-Aug-2023
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। आज सर्वे का छठा दिन है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
11:55 AM, 08-Aug-2023
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। एएसएई की टीम सुबह करीब आठ बजे परिसर में पहुंची। सर्वे के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। ज्ञानवापी से सटे गेट नंबर चार के पास एटीएस कमांडो की तैनाती रही। इसी तरह पुलिस, आरएएफ व पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखे। गोदौलिया से मैदागिन तक बैरिकेडिंग करके आवागमन को आसान बनाने का प्रयास किया गया।
09:13 AM, 08-Aug-2023

कल से शुरू हो सकता है जीपीआर सर्वे

सातवें दिन यानी बुधवार से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। आईआईटी कानपुर की विशेषज्ञों की टीम बुधवार की रात तक वाराणसी पहुंच सकती है। एएसआई ने आईआईटी कानपुर से ज्ञानवापी सर्वे में मदद मांगी है। आईआईटी के पास आधुनिक रडार है। रडार सर्वे में ज्ञानवापी परिसर का नए सिरे से अध्ययन किया जाएगा। जीपीआर की मदद से खोदाई के बगैर जमीन के नीचे का सच जाना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 AM, 08-Aug-2023
एएसआई की टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर के छठे दिन के सर्वे के लिए एएसआई की टीम पहुंच गई है। ज्ञानवापी के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
07:37 AM, 08-Aug-2023
Gyanvapi ASI Survey - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार के सर्वे पर ज्यादा ध्यान, साक्ष्य जुटाए
एएसआई की टीम सोमवार को पश्चिमी दीवार का गहन सर्वे किया। दीवार पर बने निशान, रंगाई-पुताई में इस्तेमाल सामग्री, ईंट-पत्थर के टुकड़े व दीवार की चिनाई में इस्तेमाल सामग्री के नमूने बतौर साक्ष्य जुटाए। मिट्टी के नमूने भी लिए। इसके जरिये भवन निर्माण की अवधि, उम्र आदि की जानकारी हासिल की जाएगी।

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि पश्चिमी दीवार की जांच से सच सामने आएगा। यह हिस्सा व्यास तहखाने से जुड़ा है। मां शृंगार गौरी मंदिर तक जाने और निकलने का रास्ता भी इसी तरफ से था। सर्वे में तमाम साक्ष्य मिलेंगे। इसीलिए पश्चिमी दीवार व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्वे आगे बढ़ाया जा रहा है।

07:31 AM, 08-Aug-2023

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर का छठे दिन का सर्वे पूरा, बुधवार को फिर सर्वेक्षण करेगी एएसआई

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे मंगलवार को भी हुआ। सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू हुआ। दोपहर में लंच ब्रेक हुआ और नमाज के लिए भी सर्वे का काम रोका गया, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। मंगलवार की शाम पांच बजे तक सर्वे चला।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed