{"_id":"6288a1d07ceeb502dd2c83e0","slug":"gyanvapi-masjid-survey-case-varanasi-police-commissioner-meeting-with-anjuman-inazaniya-masajid-committee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत
Sat, 21 May 2022 01:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 May 2022 01:54 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें आगामी त्योहार, सावन मेला और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने माहौल बिगाड़ने और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पदाधिकारियों से कहा कि शहर के अमन चैन को बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यदि कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें। किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई टिप्पणी न करें, जिससे माहौल पर असर पड़े। इस दौरान मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कई बिंदुओं पर अपनी समस्याएं और बात रखी। पुलिस आयुक्त ने कमेटी के पदाधिकारियों को हर संभव मदद और सहयोग को आश्वस्त किया।
विज्ञापन