फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gyanvapi

ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई अब चार जनवरी को

Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
gyanvapi
प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वर से संबंधित ज्ञानवापी प्रकरण में जिला जज उमेश चंद्र शर्मा की अदालत में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से दाखिल निगरानी याचिका पर अब चार जनवरी 2021 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ताओं ने इस मुकदमे में पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा जारी स्थगन आदेश का हवाला देकर निचली अदालत से पत्रावली तलब कराने की अपील की। इस अपील पर प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वादमित्र के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज ने निचली अदालत से पत्रावली तलब करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed