फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Mediation fails Hindu and Muslim sides remain adamant on pursuing legal battle in Varanasi

ज्ञानवापी केस में मध्यस्थता फेल: दोनों पक्ष अड़े; हिंदू बोले- ज्ञानवापी हमारी, मुस्लिम भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

Tue, 14 Jul 2026 03:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 03:06 PM IST
सार

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले में मध्यस्थता प्रस्ताव असफल रहा। मंगलवार को दोनों पक्षों ने मध्यस्थता से इंकार कर दिया। हिंदू पक्ष के पक्षकार ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर हमारा है, इसमें मध्यस्थता नहीं होगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Mediation fails Hindu and Muslim sides remain adamant on pursuing legal battle in Varanasi
ज्ञानवापी मामले को लेकर मनोरंजन कक्ष में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: ज्ञानवापी मामले को लेकर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की मध्यस्थता के प्रस्ताव को लेकर कचहरी के मनोरंजन कक्ष में बैठक विफल साबित हुई। दोनों ही पक्ष मध्यस्थता के लिए सहमत नहीं हुए। हिंदू पक्ष के पक्षकार ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर हमारा है, उसमें हमें कोई मध्यस्थता नहीं चाहिए। मुस्लिम पक्ष भी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करने की पहल की है। इसकी पहली बैठक मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय वाराणसी में हुई। इसमें प्रारंभिक बातचीत के दौरान मध्यस्थता प्रस्ताव असफल रहा। दोनों पक्ष मध्यस्थता के लिए राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले ही मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ताओं और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव एसएम यासीन ने कहा था कि वे शांतिपूर्ण समाधान का सम्मान करते हैं, लेकिन ज्ञानवापी जैसे अत्यंत संवेदनशील, मालिकाना हक और पूजा स्थल अधिनियम-1991 से जुड़े सांविधानिक मामलों का फैसला लोक अदालत या मध्यस्थता के माध्यम से नहीं होना चाहिए। कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। किसी भी स्थिति में अपना दावा नहीं छोड़ेंगे इसलिए ऐसी वार्ताओं में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू पक्ष भी मध्यस्थता के पक्ष में नहीं
सुलह-समझौत से मामले का हल निकालने के पक्ष में हिंदू पक्ष भी नहीं है। ज्ञानवापी मामले की मुख्य वादिनी और पैरोकार भी असहमत हैं। वादिनी लक्ष्मी देवी ने कहा कि वह किसी भी तरह के समझौते या मध्यस्थता के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने साक्ष्यों का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू पक्ष भी बीच का रास्ता नहीं चाहता है। पूरी ज्ञानवापी भूमि पर मंदिर का अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed