{"_id":"63b576cb4fb7ea57aa5d5e88","slug":"gyanvapi-case-four-women-litigants-could-not-be-heard-in-threat-case-next-date-6-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gaynvapi Case: चार महिला वादियों को धमकी मामले में नहीं हो सकी सुनवाई, छह जनवरी की तिथि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaynvapi Case: चार महिला वादियों को धमकी मामले में नहीं हो सकी सुनवाई, छह जनवरी की तिथि तय
Wed, 04 Jan 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:23 PM IST
सार
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। स्पेशल सीजेएम की अदालत ने छह जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट परिसर में वादी पक्ष की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेशल सीजेएम की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में कैंट थाने से रिपोर्ट नहीं आने पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में कोर्ट ने छह जनवरी की तिथि नियत की है। महिला वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराने की अर्जी दी है।
विज्ञापन
दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादिनी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। यह भी आरोप लगाया गया कि नंदी जी महाराज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मुकदमे में वाद मित्र सितेंद्र चौधरी से फर्जी तरीके से पॉवर ऑफ अटार्नी अपने हक में करा लिए हैं।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया कि प्रतिवादी विसेन के खिलाफ पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।