फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GRP post of Varanasi City Station will be connected to Cantt Police Station DIG Railway inspected

Varanasi: कैंट थाने से जुड़ेगी वाराणसी सिटी स्टेशन की जीआरपी चौकी, डीआईजी रेलवे ने किया निरीक्षण

Wed, 08 Feb 2023 10:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Feb 2023 10:58 PM IST
सार

कैंट जीआरपी थाने में अब वाराणसी सिटी स्टेशन की जीआरपी चौकी जुड़ेगी। डीआईजी जीआरपी अनंत देव ने इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। अभी तक यह चौकी मऊ थाने के अधीन है।

विज्ञापन
GRP post of Varanasi City Station will be connected to Cantt Police Station DIG Railway inspected
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट जीआरपी थाने में अब वाराणसी सिटी स्टेशन की जीआरपी चौकी जुड़ेगी। डीआईजी जीआरपी अनंत देव ने इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। अभी तक यह चौकी मऊ थाने के अधीन है। बुधवार को जीआरपी कैंट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी।  

विज्ञापन


डीआईजी रेलवे ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक व लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहरखुरान गिरोह गिरोह पर शिकंजा कसें। सिटीजन आई व्हाट्सएप ग्रुप को सक्रिय करें और शिकायतों का समाधान करें। इस दौरान डीआईजी ने अभिलेखों और शास्त्रागार का हाल जाना। उन्होंने रेल अफसरों व रेलवे सुरक्षा बल के साथ बैठक करके विभागीय समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि वाराणसी जंक्शन विशिष्ट स्टेशन है, लिहाजा यहां पुलिसिंग भी विशिष्टताओं से भरी होनी चाहिए। जीआरपी इस तरह की कार्यप्रणाली विकसित करे कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान मिले। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन मिश्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल क्लॉक बताएगी कि कितना काम हुआ 

 कैंट स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर जाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार स्थित पूछताछ केंद्र के पास रिवर्स काउंटडाउन डिजिटल क्लॉक बुधवार को लगाई गई। इस क्लॉक से पता चल सकेगा कि स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग में कितना समय बचा है और कितना काम हुआ है। स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed