फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   groundwater level is going down one meter every year in Varanasi if this situation continues people will crave water

Water Crisis: वाराणसी में हर साल एक मीटर नीचे जा रहा भूगर्भ जलस्तर, यही हाल रहा तो बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे लोग

Sun, 29 May 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 10:34 AM IST
सार

वाराणसी के बेनियाबाग और दारानगर क्षेत्र में लगा नलकूप का पानी पाताल की ओर जा रहा है। भूगर्भ विभाग के अनुसार साल में तकरीबन एक मीटर पानी नीचे जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाएंगे। 

विज्ञापन
groundwater level is going down one meter every year in Varanasi if this situation continues people will crave water
पानी

विस्तार

एक समय था जब, बेनियाबाग का नलकूप इलाके के लोगों की पानी की जरूरतें पूरी कर देता था। धीरे-धीरे जलस्तर नीचे जाने के साथ यह लोगों की जरूरतें पूरी करने में असमर्थ साबित होने लगा। जलस्तर नीचे जाने के कारण, एक समय ऐसा आया कि यह नलकूप ठप हो गया। 22 साल पहले इलाके में 10 मीटर पर पानी मिलता था। अब 16 से 18 मीटर पर पानी मिल रहा है। यही हाल दारानगर के नलकूप का है। अब इन इलाकों के लोग जलकल की आपूर्ति या निजी बोरिंग पर आश्रित हैं। नलकूप ही नहीं, इसी साल 800 हैंडपंप और 50 कुएं भी सूख चुके हैं। 

विज्ञापन


भूगर्भ विभाग के अनुसार साल में पानी तकरीबन एक मीटर नीचे जा रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाएंगे। बारिश के दिनों में जलस्तर कुछ ऊपर होता है। लेकिन, बरसात के बाद पानी नीचे चला जाता है। शहर और आराजी लाइन व हरहुआ ब्लॉक अतिदोहित क्षेत्र में हैं। पिंडरा ब्लॉक क्रिटिकल क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


बड़ागांव, चिरईगांव, चोलापुर, काशी विद्यापीठ व सेवापुरी ब्लाक सेमी क्रिटिकल क्षेत्र में हैं। यहां तक की कॉलम पाइप बढ़ाने पर भी जनता को पानी नहीं मिल रहा है। नए सिरे से और अधिक बोरिंग कराने पर ही लोगों को पानी मिल पाएगा। अंधाधुंध निजी बोरिंग पर चिंता जताई जा रही है। पानी के अंधाधुंध दोहन को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में पानी के लिए झगड़े होने आम बात हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पेयजल आपूर्ति से पानी के अवैध कारोबार को बढ़ावा

शहरी क्षेत्र के डार्क जोन में जाने की वजह नदी आधारित सरकारी पेयजल योजनाओं का फेल होना है। बीते एक दशक में 500 करोड़ से अधिक बजट से गंगा आधारित पेयजल योजना को मूर्तरूप दिया गया लेकिन भ्रष्टाचार के कारण वह अब तक पूर्ण नहीं हुआ।

लिहाजा, 20 लाख की शहरी आबादी के साथ ही कल-कारखानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भूगर्भ जल का अतिदोहन ही किया जा रहा है। वहीं, दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण पानी के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहरों के अभाव के कारण भूगर्भ जल से ही सिंचाई हो रही है तो वहीं कुंड व तालाब पाटे जाने से जल संरक्षण की दिशा में कुठाराघात हुआ है।

तालाबों को पाटने से रिचार्जिंग हुई कम

groundwater level is going down one meter every year in Varanasi if this situation continues people will crave water

भूगर्भ जल विभाग के रिटायर्ड अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि वर्षा के बाद पानी सबसे ऊपर होता है। वर्षा शुरू होने से पहले जलस्तर नीचे चला जाता है। पहले तालाब पोखरे काफी होते थे। इनको पाटने से रिचार्जिंग कम हुई है। सामान्य बारिश पर पर्याप्त पानी मिल जाता है। शहरी क्षेत्र में जलस्तर नीचे जाने की वजह नदी आधारित सरकारी पेयजल योजनाओं का फेल होना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहरों के अभाव के कारण भूगर्भीय जल से ही सिंचाई हो रही है। गंगा आधारित पेयजल योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है। कुछ काम हुआ है जबकि कई कार्य बाकी हैं। लिहाजा, 20 लाख की शहरी आबादी के साथ ही कल-कारखानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भूगर्भीय जल का अतिदोहन ही किया जा रहा है। वहीं, दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण पानी के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है।

जल संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए गए
सीडीओ अभिषेक गोयल ने कहा कि  जल संरक्षण की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। मनरेगा से सभी ब्लाकों में पोखरे और तालाबों की खोदाई कराई गई है। इसके अलावा कुछ सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाई गई है। जहां नहीं लगे हैं वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाई जाएगी।

ऐसे बचाएं पानी

groundwater level is going down one meter every year in Varanasi if this situation continues people will crave water
जल संरक्षण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
  • - कार साफ करने के लिए बाल्टी में इस्तेमाल करें, इससे हर बार आप करीब 130 लीटर पानी बचा सकते हैं।
  • - बाथरूम में लीकेज से पानी बर्बाद हो जाता है, इसलिए तुरंत सुधरवा लिया जाना चाहिए।
  • - प्रत्येक आरओ मशीन में हर साल करीब 14 हजार लीटर पानी नष्ट होता है इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों को सींचने और गाड़ी धोने में किया जा सकता है।
  • - शॉवर, स्वीमिंग पुल और बाथ टब की बजाय सामान्य रूप से नहाने से बचेगा पानी।
  • - वॉशिंग मशीन में कपड़ा धोने से पानी ज्यादा खर्च होता है इसलिए कम कपड़े हैं तो हाथ से धोएं।
  • - बर्तन धोने के लिए नल की जगह बाल्टी या टब का इस्तेमाल करके पानी बचाया जा सकता है।
  • - टूथ ब्रश करते समय यदि नल लगातार खुला रहता है तो एक बार में 4-5 लीटर पानी बह जाता है, इसलिए नल खुला न छोड़ें।

जल संकट से पड़ने वाला प्रभाव
  • पीने के पानी के लिए मचेगा हाहाकार
  • पालतू जानवरों के लिए खड़ी होगी समस्या
  • गर्मी में तेजी से सूखेंगे हैंडपंप और कुएं
  • सिंचाई के लिए नसीब नहीं होगा पानी


ऐसे होगा समाधान

  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग की हो व्यवस्था
  • टपका सिंचाई का संयंत्र लगाया जाए
  • रोकी जाए पानी की बर्बादी
  • गर्मी आने से पहले नलों की हो मरम्मत

ब्लॉक और शहर का जल स्तर मीटर में

  • हरहुआ ब्लाक - मानसून पूर्व 15.97, मानसून बाद 14.80
  • काशी विद्यापीठ ब्लाक  - मानसून पूर्व 12.82, मानसून बाद 07.79
  • पिंडरा ब्लाक - मानसून पूर्व 16.49, मानसून बाद 13.29
  • सेवापुरी ब्लाक - मानसून पूर्व 13.11, मानसून बाद 07.23
  • आराजीलाइन ब्लाक - मानसून पूर्व 15.42, मानसून बाद 10.79
  • बड़ागांव ब्लाक - मानसून पूर्व 11.25, मानसून बाद 08.06
  • चिरईगांव ब्लाक - मानसून पूर्व 13 .28, मानसून बाद 07.45
  • चोलापुर ब्लाक - मानसून पूर्व 09.00, मानसून बाद 06.00
  • गोदौलिया -  मानसून पूर्व 18.01, मानसून बाद 17.19
  • लंका - मानसून पूर्व 17.17, मानसून बाद 16.80
  • कचहरी - मानसून पूर्व 16.97, मानसून बाद 15.70
  • सारनाथ - मानसून पूर्व 15.90, मानसून बाद 14.86

- 95 प्रतिशत -भू-जल से पेयजल कार्य
- 80 प्रतिशत -भू-जल से सिंचाई कार्य
- 85 प्रतिशत -भू-जल से औद्योगिक कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed