{"_id":"66005ea9f23e6a54400e05df","slug":"grand-holi-procession-took-place-spirit-of-ganga-jamuni-culture-in-varanasi-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: गंगा-जमुनी तहजीब का भाव लिए निकली भव्य होली बारात, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: गंगा-जमुनी तहजीब का भाव लिए निकली भव्य होली बारात, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
सार
Holi 2024: होली की पूर्व संध्या पर वाराणसी में प्रमुख संस्थाओं में विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान होली बारात भी निकाले गए। इसके साथ ही मठ-मंदिरों में भी छोटे-बड़े आयोजन हुए। यहां पहुंचे भक्तों ने अपने-अपने तरीके से होली उत्सव को मनाया।
विज्ञापन
होली बारात में निकाली गईं झांकियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की बड़ी बाजार में रविवार की देर रात भव्य होली बारात निकाली गई। उद्घाटन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। गंगा-जमुनी तहजीब का भाव लिए इस बारात में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी बाजार स्थित श्रीशीतला माता मंदिर से होली बारात की शुरुआत पूजन-अर्चन के साथ हुई। बारात छह मुहानी, जैतपुरा, डिगिया, औसानगंज, डीएवी काॅलेज से होते हुए बड़ी आजार आकर समाप्त हुई। इस दौरान हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा, दुल्हा-दुल्हन की झांकी प्रमुख आकर्षक का केंद्र रही।
विज्ञापन