श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रस्तुतीकरण देख राज्यपाल बोलीं- वाह बहुत सुंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय योजनाओं और टीबी उन्मूलन की प्रगति की जानकारी ली। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद बैठक में राज्यपाल बोलीं, वाह बहु सुंदर। राज्यपाल ने कहा, पोलियो के बाद अब देश को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके लिए बनारस से जमीनी अभियान की शुरुआत हो और टीबी मुक्त बनारस देश को दिशा दें। बच्चों में पढ़ने की आदत बढ़ाने पर राज्यपाल ने हृदयस्पर्शी मोटिवेशन किया। उन्होंने कहा, आजकल बच्चे व्हाट्सएप पर लगे रहते हैं। बच्चों को पता नहीं कि व्हाट्सएप में आगे क्या बुराई आती है।
वाराणसी में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड नेशन में भारत को 2025 तक टीबी मुक्त करने की बात कही है। इसके लिए अभियान चलाया जाए, जिन स्कूली बच्चों को टीबी की शिकायत हैं, उन्हें स्कूल में शिक्षक, प्रधानाचार्य, यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, यहां तक कुलपति भी ध्यान रखें।
ऐसे बच्चों को एडाप्ट कर समय से दवा खाने व पौष्टिक आहार लेने को उनके घर जाकर देखें। समाज में चर्चा होगी तो लोग स्वत: इसके प्रति सजग होकर टीबी उन्मूलन में सहभागिता करेंगे। सौभाग्य योजना से गांवों में पहुंची बिजली से रोजगार का सृजन हो रहा है। बाल सुपोषण योजना के प्रस्तुतीकरण के बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं को डिलीवरी के दौरान दिए जाने वाली धनराशि समय से मिले ताकि कुपोषण की समस्या नहीं हो।
जिलाधिकारी ने बताई योजनाओं की प्रगति
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पढ़े बनारस, टीवी उन्मूलन तथा अन्य केन्द्रीय योजनाओं के कार्यों की प्रगति बताई। पढ़े बनारस के तहत वाराणसी में एक नवंबर को 125 तथा 15 नवंबर को 130 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, माध्यमिक एवं प्राइमरी विद्यालयों में 10 दिसंबर को पढ़े बनारस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय, नगर आयुक्त गौरांग राठी, स्मार्ट सिटी योजना के सीईओ विक्रमादित्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।