फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   government counsel school students will trained like private school

कॉन्वेंट को टक्कर देंगे सरकारी स्कूल: 12 सप्ताह तक बच्चों में पढ़ाई के लिए जगाई जाएगी रुचि, फिर भेजेंगे स्कूल

Wed, 27 Mar 2024 04:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

वाराणसी के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई से पहले विद्यार्थियों को संख्या, अक्षर ज्ञान के साथ खेलकूद, कहानी और कविता सिखाया जाएगा। इसके लिए नौनिहालों को 12 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
government counsel school students will trained like private school
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के मामले में अब कॉन्वेंट को टक्कर देने की तैयारी पर काम शुरू हो गया है। यहां पढ़ाई के लिए कक्षाओं में प्रवेश देने से पूर्व बच्चों को स्कूल के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए नौनिहालों को 12 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान बच्चों में अक्षर ज्ञान, संख्या ज्ञान के साथ खेलकूद, कहानी, कविता आदि के जरिये स्कूल के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। इसे स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम नाम दिया गया है।

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इसमें बाल वाटिका या कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पढ़ाई शुरू कराने से पहले उन्हें स्कूल के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इसका कैलेंडर और मैनुअल भेज दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत 84 से 90 दिन का अतिरिक्त कार्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें पांच साल के बच्चे बाल वाटिका में गतिविधियों पर आधारित अंक दक्षता और भाषा के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसे 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। शिक्षक इस बारे में अभिभावकों को बताने के साथ ही बच्चों से विद्यालय में सीखी गई गतिविधियों की जानकारी लेंगे। अगस्त में अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में बच्चे स्कूल में सीखी गई गतिविधियों का अभिभावकों के सामने प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की गतिविधियां कराई जाएगी
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि विद्यालय में लैब एरिया चिह्नित कर वहां बच्चों की गतिविधियां कराई जाएं। बच्चों को खेलकूद, कहानी, कविता, कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। बिग बुक से बच्चों को शब्दों, फलों और जानवरों आदि का ज्ञान दिया जाएगा।


स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम नए सत्र से शुरू किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसका दिशा निर्देश निदेशालय से मिल चुका है।
- डॉ. अरविंद पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed