फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Got a chance to sell wheat for seven days, could not be bought for two days

सात दिन गेहूं बेचने का मिला मौका, दो दिन नहीं हो सकी खरीद

Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Got a chance to sell wheat for seven days, could not be bought for two days
वाराणसी। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर बचे हुए किसानों को गेहूं बेचने के लिए मिले सात दिनों में से दो दिन का समय बिना बिक्री के ही बीत गया। बृहस्पतिवार को भी पोर्टल नहीं खुला। इससे किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। अभी करीब 600 पंजीकृत किसान अपना गेहूं नहीं बेच सके हैं। उधर पूरे दिन बारिश होने से किसान भी केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शासन ने 15 जून के बजाय गेहूं खरीद की अंतिम तारीख 22 जून तो निर्धारित कर दी है। लेकिन बीते दो दिनों से किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो पा रही। जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बारिश को देखते हुए सुरक्षित गोदामों में खरीद की तैयारी है। इसके लिए नौ केंद्र नामित हो चुके हैं। लेकिन लखनऊ से ही पोर्टल की समस्या बनी हुई है। इससे दूसरे दिन भी खरीद नहीं हो पाई। 16 जून को भी क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो पाई थी। इसकी सूचना शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

--------
इन केंद्रों पर होगी खरीद
विपणन अधिकारी ने बताया पोर्टल खुलने पर विपणन विभाग के चिरईगांव के गौराकला, चोलापुर के रौनाकला, काशी विद्यापीठ के नरउर, पिंडरा के सिंधोरा, बड़ागांव के गांगखुर्द बगिया, हरहुआ के गोसाईपुर मोहाव, आराजीलाइन के बैरवन और सेवापुरी के तक्खूकी बौली केंद्रों पर खरीद होगी। जबिक उमरहा, भिटकुरी और हरहुआ-2 क्रय केंद्र सहित पीसीएफ के 19 केंद्रों पर खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
16947 मीट्रिक टन हुई खरीद, 741 किसानों का भुगतान बाकी
15 जून तक पंजीकृत 5000 किसानों से 4700 किसान से 16947 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 70 से 80 प्रतिशत किसानों का भुगतान किया जा चुका है। 12680 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में जमा हो चुका है। जबकि 4266 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों के गोदामों में पड़ा है। ट्रक नहीं पहुंचने से इसका उठान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed