फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good News varanasi may get another Vande Bharat Express train varanasi to lucknow Varuna Express will start very soon

खुशखबरः बनारस को मिल सकती है एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगी वरुणा एक्सप्रेस

Wed, 18 Aug 2021 10:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Aug 2021 10:44 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बुधवार को कैंट स्टेशन के वीआईपी लांज में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वरुणा एक्सप्रेस के संचालन और वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर जानकारी दी। 

विज्ञापन
Good News varanasi may get another Vande Bharat Express train  varanasi to lucknow Varuna Express will start very  soon
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली दैनिक वरुणा एक्सप्रेस का फिर से संचालन शुरू किया जाएगा। इसके स्वरूप और समय में बदलाव कर इसे चलाए जाने की तैयारी है।  काशी और लोहता रेलवे स्टेशनों को भी और विकसित करने की तैयारी है। यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बुधवार को कैंट स्टेशन के वीआईपी लांज में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।  

विज्ञापन


आशुतोष गंगल से वंदे भारत के संचालन पर पुछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि पूर्व में उत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों से टी-18 ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया था। जिसपर आदेश आने पर वंदे भारत को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश भर में 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर रेलवे की ओर से कोरोना काल के दौरान प्रदेश में चार हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की गई। साथ ही कई विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया गया। उन्होंने बताया कि राजघाट पुल पर तीसरा सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाना है, जिसका खाका तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कैंट स्टेशन पर और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे पर निकले महाप्रबंधक ने दूसरे दिन लखनऊ-वाराणसी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग से निरीक्षण किया। कैंट स्टेशन पर पहुंचकर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। कार्यों को निर्धारित समय पर उचित मानकों के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। 

जल्द ही रक्षक डिवाइस से लैस होंगे ट्रैकमैन

रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल की ओर से जल्द ही रक्षक डिवाइस की व्यवस्था की जाएगी। ताकि डिवाइस के माध्यम से काम करते समय ट्रेन आने की सूचना कर्मचारियों तक पहुंच सके। ट्रैकमैन डिवाइस के माध्यम से ट्रेन किस ट्रैक पर आ रही है। इसकी जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

रेलवे कॉलोनियों की बदलेगी तस्वीर 
उत्तर रेलवे की कालोनियों की तस्वीर जल्द ही बदलेगी। इनमें लोकों कालोनी, आरएमएस और एईएन कालोनी को विकसित किया जाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि कालोनियों के मेंटेनेंस में उसकी गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed