फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news for the sailors of Varanasi The water level of Ganga started decreasing

वाराणसी के नाविकों के लिए खुशखबरी: घटने लगा गंगा का जलस्तर, देव दीपावली पर अच्छी आमदनी की उम्मीद

Sun, 16 Oct 2022 07:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Oct 2022 07:44 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। इससे तटवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बलिया में गंगा खतरे के निशान 57.61 मीटर से 21 सेंटीमीटर ऊपर 57.82 मीटर पर बह रही है।

विज्ञापन
Good news for the sailors of Varanasi The water level of Ganga started decreasing
वाराणसी गंगा के जलस्तर में कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिनों के बढ़ाव के बाद गंगा के जलस्तर में शनिवार की देर शाम से घटाव शुरू हो गया है। इससे तटवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बलिया में गंगा खतरे के निशान 57.61 मीटर से 21 सेंटीमीटर ऊपर 57.82 मीटर पर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे राजघाट पुल के पास गंगा का जलस्तर 67.62 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

शनिवार की शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार छह बजे से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घटाव शुरू हो गया और रात आठ बजे 67.62 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग ने संभावना जताई है कि मध्य रात्रि के बाद से जलस्तर में तेजी से गिरावट होगी। शनिवार की सुबह गंगा का जलस्तर 67.63 मीटर दर्ज किया गया और शाम को चार बजे गंगा का जलस्तर 67.64 मीटर पर स्थिर हो गया। गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी घाटों का संपर्क पूरी तरह से समाप्त है। वहीं मणिकर्णिका घाट पर आने वाले शवदाह यात्रियों को शवदाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। छत पर जगह कम होने के कारण दो से तीन घंटे के बाद ही शवदाह का नंबर आ रहा है। 

विज्ञापन

Good news for the sailors of Varanasi The water level of Ganga started decreasing
गंगा - फोटो : अमर उजाला

नौका संचालन के लिए मंडलायुक्त से लगाई गुहार
गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के बाद नौका संचालन बंद किए जाने से मांझी समाज में नाराजगी है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को नाविकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से मुलाकात की। नाविकों ने कहा कि नौका संचालन पर लगी रोक पर विचार किया जाए क्योंकि क्रूज का संचालन जारी है। प्रतिनिधि मंडल में शंभू निषाद, राकेश साहनी, संतोष कुमार, प्रमोद माझी, सत्यनारायण माझी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed