फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Good news for railway employees, now a card will be free treatment

रेलकर्मचारियों के लिये खुशखबरी, अब एक कार्ड से होगा मुफ्त इलाज

Fri, 28 Jul 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
Good news for railway employees, now a card will be free treatment
train accdient

देश के 38 लाख रेल कर्मचारियों के लिये खुशखबरी है। अब उन्हें इलाज के लिए उन्हें इधर से उधर नहीं भटकना पड़ेगा। रेलकर्मी बस एक कार्ड से देश के किसी भी कोने में मुफ्त में इलाज करा सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए भारतीय रेलवे ने देश के करीब ढाई सौ बड़े अस्पतालों के साथ करार किया है। इन सभी अस्पतालों में रिटायर या कार्यरत रेलकर्मी किसी भी बड़े-से- बड़े रोग का इलाज करा सकते हैं। इस योजना को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने लागू कर दिया है।
विज्ञापन


वर्तमान में रेलकर्मी अगर बीमार होते हैं, तो उन्हें नजदीकी रेल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। गंभीर बीमारी होने पर मुंबई रेफर किया जाता है। उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में इलाज कराने से पहले जोन के चीफ मेडिकल अफसर (सीएमडी) को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोगी का इलाज होता है लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से रेलकर्मियों को कागजी प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे अस्पताल से रेफर होने के बाद नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं।

कैशलेस व्यवस्था के तहत इलाज की सुविधा

Good news for railway employees, now a card will be free treatment
Hospital
पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन बक्सर शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे ने देश के करीब ढाई सौ बड़े प्राइवेट अस्पतालों के साथ करार किया है। इन अस्पतालों में कैशलेस व्यवस्था के तहत इलाज की सुविधा होगी।

​प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान सर्वर के माध्यम से रेलवे के डॉक्टर भी मरीज पर नजर रख सकते हैं। गाजीपुर के पारस हॉस्पिटल, रुबन हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में बिना कैश के रेलकर्मी एवं उनके परिवार का इलाज होगा।

रेलवे इलाज पर आने वाले खर्च को वहन करेगा। हाल के दिनों में रेलवे ने कर्मचारी हित के लिए कई काम किए हैं। इस सुविधा के लागू होने से करीब 38 लाख रेलकर्मियों को फायदा होगा। वहीं रेलवे अपने कर्मचारियों को अब आधार कार्ड से जोड़ रहा है, ताकि ऑनलाइन उसकी सारी जानकारियां मिल सकें।

​ आधार कार्ड से जुड़ने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल को भी सारी सूचनाएं मिल जाएंगी। देश में फिलहाल करीब 25 लाख रेलवे कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। करीब 13 लाख रिटायर हो चुके हैं। इन सभी कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed