फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gold worth RS 48 lakhs caught at varanasi airport passengers from Sharjah kept it hidden in shoes

वाराणसी: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 48 लाख का सोना, शारजाह से आए यात्रियों ने जूते में छिपाकर रखा था

Mon, 25 Apr 2022 03:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर शारजाह से लौटे दो यात्रियों के पास से 48 लाख रुपये से अधिक का सोना पकड़ा गया है। उसने सोना जूते में छिपाकर रखा था। 

विज्ञापन
Gold worth RS 48 lakhs caught at varanasi airport passengers from Sharjah kept it hidden in shoes
यात्री के पास से मिला सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से लौटे दो यात्रियों के पास से 48 लाख रुपये से अधिक का सोना पकड़ा गया। दोनों ने  सोना जूते में छिपाकर रखा था। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर एक के बाद एक सोना तस्करी के मामले पकड़े जा रहे हैं। पिछले एक साल में ही अजब गजब तरीके से सोना तस्करी कर लाए जाने की वारदातें सामने आई हैं। इस बार तस्कर ने जूते में सोना छिपाया। रविवार को   एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी पहुंचे यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


एक्सरे जांच के दौरान कृष्ण कुमार नामक यात्री के जूते के अंदर सोना मिलने की जानकारी हुई। कस्टम टीम ने जूते को खोलकर देखा तो उसमें से 395.400 ग्राम सोना बरामद हुआ। जिसकी कीमत 21.35 लाख बताई गई। वहीं इसी विमान से पहुंचे हरेंद्र प्रसाद नामक यात्री का भी एक्सरे किया गया तो उसके जूते में भी सोना मिला। कस्टम टीम ने हरेंद्र के जूते से 495.600 ग्राम सोना बरामद किया। जिसकी कीमत  26.76 लाख बताई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टम टीम ने दोनों यात्रियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए सोना जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि 20 लाख से अधिक कीमत का सोना पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed