{"_id":"e8c0878d3e651b800cc9ac064a955739","slug":"godulia-organically-two-on-nsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया बवाल में दो और पर रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया बवाल में दो और पर रासुका
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोदौलिया बवाल के मामले में जिला जेल में निरुद्ध शिव सेना के कार्यकर्ता अंशू केशरी और संतोष सिंह उर्फ गप्पू सिंह के खिलाफ भी रासुका लगा दिया गया है। गुरुवार को उनके विरद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की अनुमति जिलाधिकारी राजमणि यादव ने दे दी।
गोदौलिया बवाल में कांग्रेस विधायक अजय राय और गोलू कसेरा पर पहले ही रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
बीते पांच अक्तूबर को अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया में दो घंटे तक भारी उपद्रव हुआ था। कांग्रेस विधायक अजय राय के अलावा बवाल के वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर पुलिस इस मामले में 70 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
अजय राय और गोलू कसेरा पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। अब पुलिस ने जेल में निरुद्ध शिव सेना कार्यकर्ता मिसिरपोखरा निवासी अंशू केशरी और अगत्स्यकुंडा निवासी संतोष सिंह उर्फ गप्पू सिंह के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वीडियो फुटेज में दोनों को भीड़ को उपद्रव के लिए उकसाते देखा गया है।
विज्ञापन
दोनों सांप्रदायिक नारेबाजी भी कर रहे थे। साथ ही, गोदौलिया बवाल की साजिश के सूत्रधार भी दोनों है। पुलिस की संस्तुति के आधार पर डीएम ने दोनों के खिलाफ रासुका की मंजूरी दे दी।