फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GIS mapping of villages included in corporation limits

निगम सीमा में शामिल गांवों की होगी जीआईएस मैपिंग

Sun, 20 Feb 2022 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
GIS mapping of villages included in corporation limits
नगर निगम सीमा में शामिल हुए 84 गांवों में चुनाव बाद जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मैपिंग कराई जाएगी। इसके तहत यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए काम होगा। निगम की ओर से इसकी योजना बनाई गई है। दिसंबर 2021 में नगर निगम ने इन इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी व निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने इन गांवों की संपत्तियों को निदेशालय स्तर से शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव बाद नगर निगम की ओर से यहां और भी सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारी के अनुसार पुराने शहर की जीआईएस मैपिंग कराई गई थी। इसके आधार पर उनसे कर लिया जा रहा है। इसी प्रकार निगम में शामिल गांवों की भी जीआईएस मैपिंग कराई जाएगी। इसी आधार पर यहां की जरूरतें और कर आदि तय होंगे। साथ ही आगामी दिनों में इन इलाकों में रहने वालों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और इन पर कर लगाया जाएगा। जीआईएस मैपिंग के जरिए इन इलाकों का एक-एक कोना नगर निगम के रिकार्ड में होगा। कितने तल का निर्माण हुआ है और कहां पर निर्माण नहीं हुआ है, इन सबका ब्योरा रिकार्ड होगा। पिछली बार नगर निगम के अलावा पुलिस ने भी जीआईएस मैपिंग कराई थी। अभी हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जीआईएस मैपिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत शहरी इलाकों में जीआईएस मैपिंग कराई गई थी।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के चलते कोई नया कार्य नहीं कराया जा रहा है। नगर निगम में सीमा में शामिल गांवों की बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। इनकी जीआईएस मैपिंग बाद में कराई जाएगी। इसी आधार पर सुविधाएं और कर आदि तय होंगे। -पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed