फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Girlfriend reached Banaras Jharkhand on the call of her boyfriend got cheated love on Facebook

प्रेमी के बुलाने पर झारखंड से भागकर बनारस पहुंची प्रेमिका को मिला धोखा, फेसबुक पर हुआ था प्यार

Tue, 15 Dec 2020 09:13 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 15 Dec 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached Banaras Jharkhand on the call of her boyfriend got cheated love on Facebook
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद बनारस के युवक और झारखंड की युवती मोबाइल पर घंटों बातें करने लगे। फेसबुक पर युवती की 

विज्ञापन

प्रोफाइल पिक्चर देख प्यार में पागल प्रेमी ने मुलाकात की योजना बनाई। प्रेमी के कहने पर झारखंड की युवती दो दिन पहले घर छोड़कर बनारस चली आई। जब युवती बनारस पहुंची तो प्रेमी ने उसकी सूरत देख पहचानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रोफाइल पिक्चर में युवती की फोटो एक मॉडल जैसी थी लेकिन जब हकीकत में सामने आई तो प्रेमी ने उसे बुरा भला कहते हुए पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद परेशान युवती की रात बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कटी। 20 वर्षीय युवती को स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के बाहर बदहवाश हाल में देख एक टीटीई ने युवती को जीआरपी के संरक्षण में सुपुर्द किया। हालांकि युवती का कहना रहा कि उसके साथ धोखे से कोई नशीला पदार्थ सूंघा कर गलत कृत्य किया गया। जीआरपी ने युवती के परिजनों से बातचीत की तो मामला स्पष्ट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि युवती से पूछताछ में पता चलाा कि वह झारखंड की रहने वाली है। किसी के बुलावे पर सहेली से मिलने का बहाना कर घर से भाग आई थी। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। युवती ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed