फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP Cabinet Approves 22 Proposals, Clears 4 Industrial Projects Worth ₹1,709.84 Crore

योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति; कई अहम फैसलों पर मुहर

Tue, 27 Oct 2026 02:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 27 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

यूपी कैबिनेट ने नोएडा गौतमबुद्ध नगर  की चार औद्योगिक परियोजनाओं को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1709.84 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

विज्ञापन
UP Cabinet Approves 22 Proposals, Clears 4 Industrial Projects Worth ₹1,709.84 Crore
UP Cabinet - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट ने पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए। 
विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने से जुड़े प्रस्तावों को विशेष प्राथमिकता दी गई। ये निर्णय प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट को बताया गया कि उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश अंडा, ऊन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी मजबूत स्थिति रखता है। हालांकि, इन क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन की आवश्यकता है। डिजिटल प्रबंधन और संगठित बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
यूपी कैबिनेट ने नोएडा गौतमबुद्ध नगर की चार औद्योगिक परियोजनाओं को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1709.84 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड 879 करोड़ रुपये और एलजी सॉफ्ट 634 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

अमेरिप्राइज इंडिया एलएलपी 112.84 करोड़ रुपये तथा मेटलाइफ ग्लोबल ऑपरेशंस सपोर्ट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड 84 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इनमें से दो परियोजनाएं नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। शेष दो परियोजनाएं निजी भूमि पर स्थापित की जाएंगी। इन निवेश प्रस्तावों से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
सरकार का मुख्य उद्देश्य पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का प्रमुख माध्यम बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्टेट लैब स्टार्ट मिशन के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। इस मिशन के तहत रोजगार सृजन पर ध्यान दिया जाएगा। उद्यमिता विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा। पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और पशु उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
 

उन्नत नस्ल और उत्पादन लक्ष्य
योजना में उन्नत नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देने का प्रावधान है। गाय की नस्ल सुधारने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। दूध उत्पादन बढ़ाकर प्रति गाय प्रतिदिन 10 लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मुर्गी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए सहायता देने की बात कही गई है। बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed