फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl misdeed for two years on pretext of marriage in varanasi and obsence video viral

Varanasi: शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, फिर वायरल किया अश्लील वीडियो

Fri, 02 Jun 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

जौनपुर के युवक ने वाराणसी की एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Girl misdeed for two years on pretext of marriage in varanasi and obsence video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर जौनपुर का एक युवक दो साल तक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक आक्रोशित हो उठा और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया।

विज्ञापन


युवती ने बड़ागांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल कुमार जायसवाल को शुक्रवार दोपहर बाबतपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।  तहरीर के मुताबिक, वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि जौनपुर में उसके मौसी का घर है। दो साल पहले वह मौसी के घर गई थी।

विज्ञापन

कॉस्मेटिक दुकान संचालक ने प्यार के जाल में फंसाया

इसी दौरान उसकी मुलाकात घर के पास ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले विशाल कुमार जायसवाल से हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। फिर दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने जो बाद में प्यार में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये तो गजब हो गया; दुल्हन का मेकअप करने आई ब्यूटीशियन ने किया ऐसा काम, बराती-घराती दोनों परेशान

युवती का आरोप है कि विशाल उसके साथ शादी करने का वादा किया और फिर शारीरिक संबंध बनाया। यह दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बार-बार उसे होटल में मिलने के लिए बुलाता रहा। युवती ने शादी करने के लिए पूछा तो वह जंसा थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में सिंदूर व माला पहना कर उससे विवाह करने का नाटक किया।

उसके बाद वह अलग-अलग होटल में बुलाकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि 18 मई को फिर उसने होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान युवती ने कोर्ट मैरिज करने की बात कही। इससे विशाल नाराज हो गया और उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने बड़ागांव थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। बड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed