{"_id":"68bc5eb61345d421130e742f","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-in-varanasi-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कमरे में नातिन के लिए चाय लेकर पहुंची नानी, अंदर का नजारा देख निकली चीख; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कमरे में नातिन के लिए चाय लेकर पहुंची नानी, अंदर का नजारा देख निकली चीख; जानें फिर क्या हुआ
Sat, 06 Sep 2025 09:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:48 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी नानी जब कमरे में उसके लिए चाय लेकर गई तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शनिवार शाम मधु कुमारी (24) ने मकान के दूसरे तल के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नगर निगम में सफाई कर्मी मां हीरामनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह शाम को चार बजे ड्यूटी से आई और नीचे के कमरे में सो गई। मधु की नानी शाम 6 बजे चाय लेकर दूसरे मंजिल के कमरे में पहुंची तो मधु को फंदे पर लटका देख चीखने-चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; PET Exam 2025: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा, बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
पूछताछ में हीरामनी ने बताया कि बेटी अपनी भाभी के साथ रोज कोचिंग जाती थी, लेकिन शनिवार को नहीं गई। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि मधु अपने दोनों भाइयों अजय और बरदानी से छोटी थी। खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।