फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl and young man murdered with sharp weapons in Ballia, dead bodies recovered from two places

बलिया में युवती और युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो जगहों से बरामद हुए शव

Tue, 30 Mar 2021 04:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Girl and young man murdered with sharp weapons in Ballia, dead bodies recovered from two places
युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक। - फोटो : Twitter: @balliapolice

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 12 घंटे के अंदर दो हत्या की घटनाएं सामने आने से हड़कंप मच गया। सोमवार को सराक गांव के समीप युवती की हत्या धारदार हथियार से कर शव को खेतों में छिपा दिया गया था।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार की सुबह आसचौरा गांव के समीप छोटकी सेरिया गांव निवासी एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका गया था। घटना के बाद एसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्थलीय निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन



युवती का शव मिलने पर पहुंची पुलिस फोर्स। फोटो- Twitter: @balliapolice

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को लोग होली का त्योहार मना रहे थे, तभी दोपहर बाद बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक एवं डाग स्क्वायड टीम पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस मामले की जांच चल रही थी कि मंगलवार की सुबह छोटकी सेरिया निवासी दुर्गेश (19) पुत्र कामेश्वर पासवान की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका हुआ मिला। शव आसचौरा गांव की पुलिया के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed