फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghosi Bypoll Result Counting venue has been set up in the Collectorate counting will be held on Sep 8

Ghosi Bypoll: सपा-भाजपा के लिए कल अहम दिन, कौन बनेगा घोसी का बादशाह, देखें- चुनाव परिणाम अमर उजाला के संग

Thu, 07 Sep 2023 03:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 07 Sep 2023 03:32 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने स्ट्रांग रूम में पांच सितंबर को चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां ईवीएम और वीवीपैट मशीन कड़ी सुरक्षा में रखीं गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन यहां पैनी नजर लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
Ghosi Bypoll Result Counting venue has been set up in the Collectorate counting will be held on Sep 8
घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन की तरफ से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना 14 टेबलों पर होगी, जिसके लिए 19 मतगणना टीमें बनाई गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को भेजी बस स्टैंड की कथित वसूली लिस्ट, जांच की मांग

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने स्ट्रांग रूम में पांच सितंबर को चुनाव संपन्न कराने के बाद यहां ईवीएम और वीवीपैट मशीन कड़ी सुरक्षा में रखीं गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन यहां पैनी नजर लगाए हुए हैं। वहीं मतगणना को लेकर मतगणना कार्य की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना कार्य कुल 14 टेबलों पर होगा, जिसके लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से एक-एक मतगणना टीम आरओ एवं एआरओ हेतु तथा तीन मतगणना टीम रिजर्व के रूप में रहेंगी। जबकि प्रत्येक मतगणना टीम में एक माइक्रो आब्जर्वर, एक पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कार्मिक होगा। इस प्रकार एक मतगणना टीम में कुल चार कार्मिक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Ghosi Bypoll Result Counting venue has been set up in the Collectorate counting will be held on Sep 8
सीसीटीवी कैमरे के प्रसारण को देखकर ईवीएम की रखवाली करते सपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा-गठबंधन के कार्यकर्ता

घोसी के 239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम ईवीएम कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांगरूम में रखवाया गया। उधर चुनाव संपन्न होने के बाद स्ट्रांगरूम की रखवाली करने के लिए सपा और उसके गठबंधन पार्टी ने पुख्ता रणनीति बनाई है। जिसको लेकर मंगलवार की देर शाम से सपा तथा गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता डटे हैं। इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि पार्टी चार टीमें बनाई हैं, जो कि शिफ्टवार मतगणना स्थल के पास तैनात होकर ईवीएम की रखवाली में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed