फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur: Police removed a dead body from Ganga on suspicion of murder

गाजीपुर: हत्या के शक पर पुलिस ने गंगा से निकलवाया अधजला शव, चार दिन पूर्व हुई थी युवक की मौत

Tue, 30 Mar 2021 03:27 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Police removed a dead body from Ganga on suspicion of murder
गंगा किनारे मौजूद पुलिस।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित सुहवल थाना क्षेत्र में एक युवक की चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने युवक की  मौत सामान्य की बजाए हत्या का शक जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मेदनीपुर श्मशान घाट स्थित गंगा से काफी मशक्कत के बाद मृतक का अधजला शव निकलवाया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुहवल निवासी मंतोष ने अपनी ससुराल में बड़े भाई की हत्या का शक जताते हुए शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि 28 वर्षीय भाई अवधेश यादव 24 मार्च को उसके ससुराल करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर परसा गया था। दो दिन बाद 26 मार्च को उसके ससुराल वाले ने अवधेश की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी। सूचना पर जब घर के लोग पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन अवधेश के शव को लेकर मेदनीपुर स्थित श्मशान घाट पहुंचे। धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। रिवाज के अनुसार, शव को मुखाग्नि देने के बाद उसे अधजली स्थिति में गंगा में प्रवाहित कर दिया गया था। मृतक अवधेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इससे बड़ा भाई बुद्धीराम हैं जबकि गोरख और मंतोष उससे छोटे हैं। मृतक अवधेश ट्रक चालक था।
विज्ञापन


ससुराल के लोगों पर हुआ हत्या का शक 

मंतोष ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के बाद वह अपनी ससुराल गया। ससुराल के लोगों से जब मौत का कारण जानने की कोशिश की तो सभी इधर उधर बताने लगे। भाई अवधेश की मौत असामान्य होने का शक हुआ। इसके बाद मंतोष ने मंगलवार को सुहवल पुलिस को सूचना दी। उधर, शिकायत मिलने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मेदनीपुर स्थित श्मशान घाट पहुंचे और मछुआरों की मदद से गंगा से मृतक का अधजला शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक ने अपने छोटे भाई की मौत पर शक जताते हुए शिकायत की, जिसे संज्ञान में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed