{"_id":"676a2a5353d05d29e40aedb7","slug":"ghazipur-encounter-accused-killed-in-encounter-with-police-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर एनकाउंटर: पुलिस पर बाइक चढ़ाने की कोशिश, यहां भागने की फिराक में था मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर एनकाउंटर: पुलिस पर बाइक चढ़ाने की कोशिश, यहां भागने की फिराक में था मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सन्नी
Tue, 24 Dec 2024 09:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Dec 2024 09:05 AM IST
सार
Ghazipur Police Encounter : लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। इनमें एक बदमाश गाजीपुर में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ। जो कि बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
Ghazipur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के चिनहट के मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर काट कर करोड़ों रुपये के गहने और कीमती सामान पार करने वाला गिरोह बेहद शातिर है। इस गिरोह में शामिल दो बदमाश बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें एक सफल हो गया है। जबकि दूसरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है।
मृत बदमाश की पहचान सन्नीदयाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रूप में हुई है। यह भुठभेड़ आज तड़के बक्सर सीमा पर हुई है। एसपी के मुताबिक मृत बदमाश पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।

गाजीपुर में एनकाउंटर के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रूटिंन चेकिंग के दौरान मुंह बांधकर जाते दिखे बदमाश
एसपी डा. ईरज राजा के मुताबिक पुलिस रूटिंन चेकिंग कर रही थी। बारा चौकी इंचार्ज ने एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को मुंह बांधकर अपनी ओर आते देख रोकने का प्रयास किया। लेकिन, बाइक सवार तेज गति से पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर तेज गति से भागने लगे।
चौकी इंचार्ज ने प्रभारी निरीक्षक गहमर को सूचना दी। बक्सर बॉर्डर पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने बाइक मोड़ कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने का प्रयास किया। आगे रास्ता न होने पर गाड़ी छोड़ कर पुलिस एक बदमाश फायर किया जाने लगा।

गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा बदमाश भागने में हुआ सफल
जबकि दूसरा फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने भी गोली चलाई और फायर करने वाले बदमाश के पैर और सीने में गोली लगी। पुलिस उसे सीएची भदौरा ले गई। जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी के मुताबिक मुठभेड़ रात में करीब चार बजे हुई। मौत सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल में हुई।