{"_id":"64bbe84833a6de28610210b4","slug":"ghats-of-banaras-are-full-those-who-do-tika-chandan-tirth-purohit-demand-action-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनारस के घाटों पर टीका चंदन लाने वालों की भरमार, तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से की हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनारस के घाटों पर टीका चंदन लाने वालों की भरमार, तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से की हटाने की मांग
Sat, 22 Jul 2023 08:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:03 PM IST
सार
काशी तीर्थ पुरोहित संघ ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा मंदिर में बैठक की। पुरोहितों ने घाटों पर टीका लगाने वालों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे लोगों की कोई पहचान नहीं है, ये सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है।
विज्ञापन
काशी तीर्थ पुरोहित संघ की बैठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी तीर्थ पुरोहित संघ ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा मंदिर में बैठक की। पुरोहितों ने घाटों पर टीका लगाने वालों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे लोगों की कोई पहचान नहीं है, ये सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। पर्यटकों व दर्शनार्थियों के मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुरोहितों ने प्रशासन से इन तत्वों को घाटों से खदेड़ने और घाटों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया। संघ के अध्यक्ष कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि घाटों पर टीका-चंदन लगाने, दान-दक्षिणा लेने का अधिकार तीर्थ पुरोहितों का है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को दरोगा ने पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिखाया सबक
विज्ञापन
पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने के बाद ऐसे तत्वों की भरमार हो गई है। कई बार ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। बैठक में जगदीश पांडेय, संजय पांडेय, रामाश्रय पांडेय, जगदीश चौबे, नीरज, शनी मौजूद रहे।