फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector beat up victim who reached with complaint in police station

Azamgarh: शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित को दरोगा ने पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिखाया सबक

Sat, 22 Jul 2023 03:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jul 2023 03:55 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात दरोगा को शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित से मारपीट के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़ित ने जिले के एसपी अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
Inspector beat up victim who reached with complaint in police station
फूलपुर कोतवाली में तैनात दरोगा लाइन हाजिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली में तैनात दरोगा को शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित से मारपीट के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़ित ने जिले के एसपी अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई थी। दरोगा के दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल है। एसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच बैठा दिया है। 

विज्ञापन

 
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर विपक्षी मिट्टी आदि पाट कर कब्जा कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत यूपी 112 पर किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और विपक्षी के कवायद पर रोक लगा दिया। इसके साथ ही पीड़ित को कागजात आदि के साथ थाने आने को कहा। पीड़ित थाने पर पहुंचा तो कोतवाल ने उसे अगले दिन बुलाया।
विज्ञापन


अगले दिन पीड़ित फिर से कागजात आदि लेकर पहुंचा तो उस दिन कोतवाल नहीं मिले। प्रभारी दरोगा विपिन सिंह थाने पर मौजूद थे। पीड़ित उनके पास पहुंचा और प्रकरण बताते हुए कागजात आदि देख लेने को कहा। पीड़ित की फरियाद सुनकर दरोगा विपिन सिंह भड़क गए और अपनी कुर्सी छोड़ उठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद पीड़ित को अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। थाना परिसर में ही लोगों के सामने दरोगा ने पीड़ित को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़े। इस दौरान  किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही एसपी अनुराग आर्य ने दरोगा विपिन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दिया।

एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया पर फूलपुर कोतवाली पर तैनात दरोगा द्वारा एक व्यक्ति को पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसे संज्ञान में लते हुए एसपी के निर्देश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed