फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gharuni given to 14355 villagers of the district

जिले के 14355 ग्रामीणों को दी गई घरौनी

Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gharuni given to 14355 villagers of the district
वाराणसी। ग्रामीणों को आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने के उद्देश्य से शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत जिले के 407 राजस्व गांव के 14355 लोगों को घरौनी प्रमाणपत्र दिए गए। कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तहसील सदर, पिंडरा और राजातालाब के 10-10 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र सौंपा। बाकी के लाभार्थियों को तहसीलों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि वाराणसी के तीनों तहसीलों में अब तक कुल 40155 ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) को डिजिटल किया जा चुका है। इसमें से 25800 घरौनियों का वितरण पहले ही किया जा चुका है। बाकी 14355 घरौनियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन, लखनऊ से डिजिटल माध्यम से वितरित किया। इसमें तीन लाभार्थी रामलखन, बसंत लाल पटेल, तहसील पिंडरा से राकेश को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों प्रमाणपत्र वितरित किया। इनके अलावा पिंडरा तहसील में 138 राजस्व गांव के 4738, सदर तहसील में 143 राजस्व गांव के 5243 और राजातालाब तहसील के 126 राजस्व गांव के 4341 कुल 407 राजस्व गांवों के 14355 घरौनियों का वितरण तहसील व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन

----------------
डीएमऔर कमिश्नर ने इन लाभार्थियों को सौंपी घरौनी
कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सदर तहसील के खरगीपुर गांव निवासी नागेंद्र प्रताप सिंह, सुगुलपुर के चंद्रशेखर सिंह, ऋषिकेश सिंह, रामअनत, कैलाश नारायण सिंह, दशरथ सिंह, परागडीह के अभिमन्यु, संतोष कुमार उपाध्याय, गोसाईपुर पठखौली के नंबरदार, जनार्दन राजातालाब तहसील के गंजारी गांव के रामेश्वर द्विवेदी, राकेशधर दुबे, लच्छापुर के अमरनाथ, सिद्धनाथ, राम अवतार, मिश्रीलाल जायसवाल, तुलाचक के भाई राम व आदित्य चरन और पिंडरा तहसील के खरावन गांव निवासी शिवचरित्र, सरवीपुर के धनपत, राजेंद्र, रमेश, निमाईच के राकेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, संजय मिश्रा, सोनही के रामदुलार, दीनापुर के चंदेश व विजई को घरौनी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed