फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GD constable recruitment exam scam UP STF nabs a salwar and two gang members from Varanasi

जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली: UP STF ने वाराणसी से एक सॉल्वर और गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा

Tue, 07 Feb 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

प्रदेश के 13 जिलों के 61 परीक्षा केंद्रों में बीते 10 जनवरी से एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि प्रयागराज निवासी दिलीप कुमार उर्फ डीके और सलमान ने परीक्षा में मूल अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाया है। दोनों को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
GD constable recruitment exam scam UP STF nabs a salwar and two gang members from Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में धांधली का प्रयास करने वाले गिरोह के दो सदस्य और एक सॉल्वर को सोमवार को पांडेयपुर से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। सदस्यों की शिनाख्त प्रयागराज के नवाबगंज थाना के पचदेवरा अट्रामपुर के शंभू कुमार सरोज और बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना के झुंडों गांव के सौरभ कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं, सॉल्वर की शिनाख्त नालंदा जिले के लच्छू विगहा महानंदपुर निवासी अजीत कुमार के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से एक फर्जी प्रवेशपत्र, तीन मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड और 1160 रुपये बरामद किया गया है। लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराके आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के 13 जिलों के 61 परीक्षा केंद्रों में बीते 10 जनवरी से एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि प्रयागराज निवासी दिलीप कुमार उर्फ डीके और सलमान ने परीक्षा में मूल अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाया है। दोनों को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। यह भी सामने आया कि छह फरवरी को पांडेयपुर स्थित देवा महिला महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में मूल अभ्यर्थी की जगह सॉल्वर परीक्षा देगा।  सूचना के आधार पर ही इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, अरविंद सिंह, दरोगा आलोक सिंह और कमांडो धीरेंद्र चौबे की टीम ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा और सॉल्वर अजीत कुमार को पकड़ लिया। अजीत अभ्यर्थी मोहम्मद नफीस की जगह परीक्षा दे रहा था। अजीत कुमार की निशानदेही पर परीक्षा केंद्र के बाहर से ही सौरभ कुमार यादव और शंभू कुमार सरोज को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

GD constable recruitment exam scam UP STF nabs a salwar and two gang members from Varanasi
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

सॉल्वर को दिए थे 20 हजार रुपये  
सौरभ और शंभू से एसटीएफ ने पूछताछ भी की है। आरोपियों की तरफ से बताया गया कि वे प्रयागराज निवासी दिलीप कुमार उर्फ डीके और सलमान के कहने पर सॉल्वर के संपर्क में आए थे। पांच लाख रुपये में प्रतियोगी परीक्षा पास कराने का सौदा तय किया गया। मूल अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और उनकी फोटो ली गई। इसके बाद मूल अभ्यर्थी और सॉल्वर की फोटो को कंप्यूटर से मिक्सिंग करके उसे प्रवेश पत्र पर लगाया गया। अभ्यर्थियों से मिली कुल धनराशि में से 20 हजार रुपये सॉल्वर को दिए गए थे। 

रोहनिया क्षेत्र से  11 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी
एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस सॉल्वर गिरोह के सदस्य भदोही निवासी इमरान को बीते 11 जनवरी को रोहनिया क्षेत्र के बच्छांव स्थित पूर्णोदय महिला महाविद्यालय से गिरफ्तार किया गया था। वह केंद्रीय पुलिस बल की सिपाही भर्ती परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर बैठा था। इमरान के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद लखनऊ से इसी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ लखनऊ के विकास नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दिलीप कुमार उर्फ डीके और सलमान के साथ ही उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। दिलीप कुमार उर्फ डीके परीक्षा भर्ती में धांधली से संबंधित एक अन्य प्रकरण में भी नामजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed