{"_id":"699543bc570327900f038ed7","slug":"gautam-buddha-eco-park-to-be-built-at-undi-in-sarnath-with-an-investment-in-varanasi-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eco Park Varanasi: सारनाथ के उंदी में 25 करोड़ से बनेगा गौतमबुद्ध इको पार्क, पहली किस्त 12.49 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eco Park Varanasi: सारनाथ के उंदी में 25 करोड़ से बनेगा गौतमबुद्ध इको पार्क, पहली किस्त 12.49 करोड़ रुपये जारी
Wed, 18 Feb 2026 10:14 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:14 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के सारनाथ के उंदी में 25 करोड़ से गौतमबुद्ध इको पार्क बनेगा। पहली किस्त 12.49 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारनाथ क्षेत्र के उंदी गांव में प्रस्तावित ‘गौतमबुद्ध इको पार्क’ परियोजना को उत्तर प्रदेश शासन ने 24.99 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पहले चरण में 12.49 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। आवास और शहरी नियोजन विभाग ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) को पत्र जारी कर परियोजना के निर्माण की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इको पार्क के निर्माण पर 2499.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 1249.735 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकृत कर दी गई है। सारनाथ से सटे होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इको पार्क के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ शहर को एक नया हरित पर्यटन स्थल भी मिलेगा।
विज्ञापन
शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही वित्तीय नियमों और बजट मैनुअल का पालन करना होगा। परियोजना की गुणवत्ता और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी वाराणसी विकास प्राधिकरण की होगी। निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत धनराशि को किसी बैंक या डिपॉजिट खाते में न रखकर निर्धारित कार्य में ही व्यय किया जाए और चालू वित्तीय वर्ष में इसका उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
इको पार्क में क्या-क्या होगा
इसमें पौधरोपण किया जाएगा। जिसके तहत देसी प्रजातियों के पेड़, औषधीय पौधों को भी रखा जाएगा। कृत्रिम झील और तालाब विकसित किए जाएंगे। वॉकिंग/जॉगिंग ट्रैक, साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम और योग/ध्यान स्थल के अलावा चिल्ड्रन प्ले एरिया और बैठने के लिए शेड और बेंच होंगे। सोलर लाइटिंग, प्लास्टिक-फ्री जोन होगा और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।