फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gas cylinder caught fire in jalebi snacks shop in varanasi chaos for while a minute

Varanasi News: पकौड़ी-जलेबी की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति

Mon, 13 Jun 2022 11:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 11:44 AM IST
सार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित आरओबी के नीचे पकौड़ी-जलेबी की दुकान में सोमवार सुबह कमर्शियल गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जिससे थोड़ी देर के लिए मौके पर  अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई।  

विज्ञापन
Gas cylinder caught fire in jalebi snacks shop in varanasi chaos for while a minute
पकौड़ी-जलेबी की दुकान में गैस सिलिंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित आरओबी के नीचे पकौड़ी-जलेबी की दुकान में सोमवार सुबह कमर्शियल गैस सिलिंडर में अचानक आग लगने की वजह से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। थोड़ा बहुत सामान जल गया।

विज्ञापन


संयोग ठीक था कि आग से सिलिंडर फटा नहीं अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। महमूरगंज आरओबी के नीचे ऋषि की पकौड़ी-जलेबी बनाने की दुकान है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। सिलिंडर में लगी आग को देखते ही पुल के नीचे के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बगल में ही महमूरगंज पुलिस चौकी के जवानों ने आग को देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी और डीआरएम ऑफिस की तरफ जाने वाली सड़क पर आवागमन रोक दिया। जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग बुझने के बाद पुलिसकर्मियों ने आवागमन सामान्य रूप से बहाल कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed