फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gangster Act invoked against notorious Kanhaiya Ram gang FIR registered against eight members in ballia

UP News: कुख्यात कन्हैया राम गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, आठ सदस्यों के खिलाफ FIR; करते थे संगठित अपराध

Sun, 28 Jun 2026 10:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 10:33 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातों से दहशत फैलाने वाले कुख्यात कन्हैया राम गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट मंजूर होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। गिरोह पर संगठित ढंग से चोरी कर अवैध लाभ कमाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Gangster Act invoked against notorious Kanhaiya Ram gang FIR registered against eight members in ballia
बलिया पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : एआई

विस्तार

UP News: जिले के मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कुख्यात कन्हैया राम गिरोह के खिलाफ बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट मंजूर होने के बाद नगरा थाने में गिरोह के सरगना समेत आठ आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरउवा गांव निवासी कन्हैया राम (50) गिरोह का सरगना है। उसके साथ उमेश कुमार राजभर (45), बबलू राम (31), बलवंत कुमार (32), जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू (37), संजय राम उर्फ डॉक्टर (45), अवधेश वर्मा (48) तथा चंदन राम (34) को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से घरों और मंदिरों में चोरी तथा नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। गिरोह के सदस्यों का क्षेत्र में इतना खौफ था कि स्थानीय लोग उनके खिलाफ पुलिस को जानकारी देने या गवाही देने से भी डरते थे। लगातार मिल रही शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह का गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरोह ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच मलप हरसेनपुर गांव के एक मकान और सुपापाली व छाता सेमरी स्थित मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने मार्च और अप्रैल 2026 में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होने के बाद आरोपियों पर कानूनी शिकंजा और कस गया है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध में शामिल ऐसे गिरोहों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक रजनीश कुमार यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed