{"_id":"6314afbe2a1d9b33aa54e96b","slug":"gangesh-chaturthi-in-varanasi-colour-of-maharashtra-scattered-lal-baag-ke-raja-immersion-in-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में बिखरा महाराष्ट्र का रंग: भव्य शोभायात्रा के साथ विदा हुए लाल बाग के राजा, लक्ष्मीकुंड में विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बिखरा महाराष्ट्र का रंग: भव्य शोभायात्रा के साथ विदा हुए लाल बाग के राजा, लक्ष्मीकुंड में विसर्जन
Sun, 04 Sep 2022 07:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Sep 2022 07:31 PM IST
सार
वाराणसी के आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में स्थापित मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा का रविवार को विधिवत पूजन अर्चन के बाद विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ विदा हुए लाल बाग के राजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों के साथ भक्तों ने काशी लालबाग के राजा की प्रतिमा का विसर्जन किया। गुलाल, अबीर उड़ाते, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते भक्तों की टोली ने लालबाग के गणपति को विदाई दी। इसके साथ ही पांच दिवसीय गणेशोत्सव को विराम दिया गया। रास्ते पर ढोल ताशे पर नासिक के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने काशीवासियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
आसभैरा अग्रवाल भवन में रविवार को पांच दिवसीय गणेशोत्सव के अंतिम दिन मुंबई के लालबाग के राजा की आरती मोदक के साथ उतारी गई। समिति के अध्यक्ष सुहास पाटिल, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, महंत संतोष दास ने गणपति की आरती उतारी।
विज्ञापन
दोपहर में शोभायात्रा आसभैरो से निकली। फूलों से सजे रथ पर लालबाग के राजा को संरक्षक माणिक राव पाटिल ने विराजमान कराया। आरती के बाद शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा आसभैरो से चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा होते हुए लक्ष्मीकुंड पहुंची। समिति अध्यक्ष सुहास पाटिल ने भगवान गणेश को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण दिया तथा आरती की।
विज्ञापन
नासिक के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने काशीवासियों का मन मोहा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विसर्जन संपन्न हुआ। शनिवार को हल्दी, कुमकुम, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।