फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga water lying black in Saidpur, not fit for consumption

सैदपुर में गंगा का पानी पड़ा काला, आचमन लायक नहीं

Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ganga water lying black in Saidpur, not fit for consumption
सैदपुर में आचमन लायक भी नहीं बचीं पतित पावनी गंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। लगातार प्रदूषण का शिकार हो रही गंगा का जल अब आचमन करने से भी लोग घबरा रहे हैं। वाराणसी की तरह सैदपुर में भी गंगा के जल का रंग बदरंग हो चुका है और पानी से दुर्गंध भी आती है। वैसे तो गंगा प्रयागराज के पहले से ही प्रदूषित दिखाई पड़ती हैं। उसका असर यहां भी है। इसके बावजूद यहां औड़िहार के बाद सैदपुर नगर क्षेत्र में कुल सात नालों का पानी सीधे आकर गंगा में मिलता है। इन नालों से घरों का गंदा पानी आकर गंगा को पूरी तरह प्रदूषित कर दिया है। लगभग यहां के सभी प्रसिद्ध घाटों पर अंदर कई फीट तक पानी में दुर्गंध और मटमैला पानी होने कारण स्नान करने से भी लोग परहेज कर रहे हैं।
यहां जल में घुलनशील ऑक्सीजन का स्तर 8 के ऊपर माना जा रहा है।क्षेत्रीय जल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर वर्ष नालों को व्यवस्थित करने और इसके पानी को फिल्टर कर गंगा में छोड़े जाने का उपक्त्रस्म बनाता है लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई पहल नहीं हो सकी है। इससे गंगा में स्नान करने वाले स्नान प्रेमियों, साधु संतों के अलावा घाटों के किनारे बने मंदिरों पर इस जल से जलाभिषेक करने में भी लोग कतराने लगे हैं।मार्च-अप्रैल आते आते गंगा के जल की स्थिति और भी बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

अशोक पांडेय, रीना वर्मा, सुषमा देवी,गौरव बरनवाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि जब तक गंगा में नालो से गंदे पानी का आना बंद नहीं होगा तब तक गंगा मैली ही रहेगी। नारों से गिरने वाले पानी को शोधित कराएं बिना समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। लाख प्रयत्न के बावजूद भी गंगा के किनारे कूड़े कचरे का ढेर लगा रहता है। घाटों पर पॉलिथीन एवं गंदे कपड़े बिखरे रहते हैं। अकारण फैल रही गंदगीकी समुचित व्यवस्था न किया जाना गंगाजल को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed